महिला का पर्स लेकर भागा बदमाश, नकदी व मोबाइल सहित दस्तावेज पार
सफर के दौरान महिला के सिर के नीचे बदमाश पर्स खींचकर भाग गया। पूजा यादव निवासी आधारताल जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में लखनऊ से जबलपुर की यात्रा कर रही थी। वे अपना पर्स सिर के नीचे रखकर ट्रेन में सो रही थी। जैसे ही ट्रेन मझगवां स्टेशन में पहुंचने पर धीमी हुई तभी समीप ही खड़ा एक बदमाश अचानक झपट्टा मारकर महिला के सिर के नीचे बैग छीनकर भाग गया। पर्स में महिला का मोबाइल, 3200 रुपए नकद व दस्तावेज रखे हुए थे। पीडि़त महिला ने जबलपुर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसे रीवा भेजा गया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।