
SDOP sent resignation letter
रीवा. पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ने महिला कांस्टेबल के साथ अश्लीलता की है। उसने महिला के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत की और लगातार मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रीवा जिला पुलिस बल में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल अपने ही विभाग के आरक्षक की अश्लील हरकत का शिकार बनी है।
महिला आरक्षक के पुलिस लाइन स्थित आवास में 6 माह पूर्व घुसकर सिंगरौली जिले के गढ़वा थाने में पदस्थ आरक्षक शंकरदीन कुशवाहा निवासी बांधी थाना सभापुर जिला सतना हाल मुकाम गढ़वा ने अश्लील हरकत की थी। हालांकि महिला कांस्टेबल के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। लोकलाज के डर से महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज नहीं कराई और न ही अधिकारियों को अवगत कराया।
आरक्षक पर प्रकरण दर्ज
शिकायतथाने में दर्ज नहीं कराई इससे आरोपी के हौंसले बढ़ गए और लगातार वह वाट्सअप पर कांस्टेबल को अश्लील मैसेज भेज रहा था। आरोपी की हरकतें जब बढऩे लगी तो पीडि़ता ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 354, 452, 294, 506बी, 500 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में महिला को मोबाइल पर धमकाया
उक्त आरोपी ने थाने के अंदर पीडि़ता को मोबाइल पर धमकाया था। पीडि़ता के थाने में शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी आरोपी आरक्षक तक पहुंच गई थी। जिस समय पीडि़ता थाने में बैठी थी उसी समय आरोपी ने मोबाइल पर उसको धमकियां दी। इतना ही नहीं थाने के स्टॉफ से अभद्रता से बात की थी। आरोपी तक यह जानकारी कैसे पहुंच गई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आरोपी को पकडऩे के लिए जाएगी टीम
उक्त आरोपी को पकडऩे के लिए रीवा से टीम जाएगी। आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी सिंगरौली जिले के पुलिस अधिकारियों को भी दी गई है। उक्त आरक्षक को पकडऩे के लिए देर रात टीम रवाना होगी। गिरफ्तारी के बाद आरक्षक को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
------------------------------
महिला कांस्टेबल ने आरक्षक के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए सिंगरौली जिले के लिए टीम भेजी जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही घटना से जुड़े कारण सामने आएंगे।
-अरुण सोनी, टीआई सिविल लाइन रीवा
Published on:
07 May 2018 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
