22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार के इस प्रोजेक्ट का ग्रामीण कर रहे विरोध , जानिए कारण

पहडिय़ा में प्रदर्शन कर जताया विरोध, आवंटन निरस्त करने की मांग संभाग भर का कचरा संकलित कर पहडिय़ा गांव में होगा निपटान

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Oct 17, 2017

Patrika rewa

Protest against the governments project

रीवा। संभाग भर के शहरों का कचरा निपटान के लिए लगाए जा रहे संयंत्र का विरोध शुरू हो गया है। शहर के नजदीक पहडिय़ा गांव में लगाए जा रहे 158 करोड़ रुपए के संयंत्र परिसर में ही ग्रामीणों ने एक बड़ी जनसभा कर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इसका निर्माण नहीं रोका गया तो वह आंदोलन को और भी उग्र करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

जिपं अध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल
जिला पंचायत के अध्यक्ष अभय मिश्रा ने अपनी ही पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। जनता की भावनाओं को कुचलकर विकास की इमारत नहीं खड़ी हो सकती। जिम्मेदारों को अपना अहम त्यागकर जनता के बीच जाना चाहिए और उनकी बातों को सुनकर कोई बीच का मार्ग अपनाना चाहिए। नाम लिए बिना ही मिश्रा ने मंत्री पर तंज कसे। कहा कि भूमिपूजन के दिन ही ग्रामीणों ने विरोध किया था लेकिन सत्ता की चकाचौंध के आगे लोग भूल गए।

जनता को नजरंदाज नहीं किया जा सकता
गुढ़ क्षेत्र के नेता कपिध्वज सिंह ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातें सरकार के सामने रखेंगे। ग्रामीणों ने जब पहले ही कहा कि संभाग भर का कचरा उनके गांव में एकत्र होगा तो प्रदूषण बढ़ेगा, उसी समय जिला प्रशासन और नगर निगम को कोई दूसरा विकल्प तलाशना चाहिए। सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जिद के आधार पर काम नहीं चल सकता। इस आंदोलन को और भी व्यापक बनाने की बात कही है।

इन गांवों के लोगों ने दर्ज कराया विरोध
कचरा प्लांट का विरोध करने पहडिय़ा, बक्छेरा, पटना, रौरा, सगरा, नवागांव, पुरैना, कांटी आदि गांवों से ग्रामीण पहुंचे थे। जनसभा को रायपुर कर्चुलियान के जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाठक, कांग्रेस नेता राकेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रभाकर सिंह, लक्ष्मण सिंह, पूर्व सरपंच शेषमणि मिश्रा, रामभुवन तिवारी, हरिशंकर शुक्ला, गुरुप्रसाद तिवारी, इन्द्रजीत, जमुना कोल, छोटकवा कोल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कचरा प्रबंधन के लिए स्थल चयन पर सवाल उठाया।

ग्रामीणों ने कहा प्रदूषण के बदले नहीं चाहिए आश्वासन
पहडिय़ा की जनसभा में कई ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि गांव में कचरे की दुर्गन्ध से प्रदूषण फैलेगा और बीमारियां बढ़ेंगी। यह भी कहा कि कचरा प्लांट के बदले मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने माडल गांव बनाने का आश्वासन दिया है। ऐसा गांव नहीं चाहिए, जहां पर दुर्गन्ध के चलते जीना मुश्किल हो जाता हो।

इन 28 शहरों का आएगा कचरा
एकीकृत क्षेत्रीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के कलस्टर रीवा का कचरा प्लांट पहडिय़ा गांव में लगाया जा रहा है। जहां पर नगर निगम रीवा, नगर निगम सतना, नगर पालिका सीधी, नगर परिषद मैहर, मऊगंज, गोविंदगढ़, चाकघाट, सेमरिया, गुढ़, हनुमना, त्योंथर, बैकुंठपुर, सिरमौर, कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर, उचेहरा, अमरपाटन, न्यू रामनगर, नागौद, रामपुर बघेलान, चित्रकूट, मझौली, रामपुर नैकिन, चुरहट, कोटर, नईगढ़ी, मनगवां आदि शामिल हैं।