6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीताराम येचुरी ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या

हिंदुत्व राष्ट्र बनाने जनतांत्रिक व्यवस्था बिगाड़ रही केन्द्र सरकार,लगातार अध्यादेश लाना लोकतंत्र के लिए खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Lok Mani Shukla

•

Updated: 20 Nov 2018, 12:36 PM IST

Sitaram Yechury imposed a big charge on Prime Minister Narendra Modi

Sitaram Yechury imposed a big charge on Prime Minister Narendra Modi

रीवा। माक्र्सवादी कम्युनिष्ठ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने केन्द्र की भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को रीवा पहुंचे माकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा केन्द्र सरकार हिन्दुत्व राष्ट्र बनाने लगातार जनतांत्रिक व्यवस्थाओं को बिगाडऩे में लगी है। इससे देश में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। देश के जनतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने वाली संस्थाएं सीबीआई एवं सीएसआई, रिजर्व बैंक सभी सवालों के घेरे में आ गए है। यहां तक कि निवार्चन आयोग की विश्वासनीयता पर प्रश्न खड़े हो रहे ।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सांसदीय व्यवस्था को बिगाडऩे के लिए अधिक से अधिक अध्यादेश ला रही है। वहीं सदन में इस पर चर्चा नहीं हो, इसके लिए वह ससंद सत्र छोटा कर रही है। पिछले पांच सालों में सबसे कम समय के लिए ससंद सत्र सरकार ने बुलाए हैं। सरकार ने राफेल एवं बैकों को लुटाने वालों पर अहम भूमिका निभाई है। इसी तहर मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का व्यापमं का बड़ा घोटाला सामने आया है लेकिन व्यापमं घोटाले के आरोपी बाहर घूम रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। उन्होंनेे कहा कि नोटबंदी से छोटे रोजगार बंद होने से बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने सेमरिया एवं सिरमौर के प्रत्याशियों के पक्ष में छिबौरा में आम सभा को भी सम्बोधित किया।

तीसरा विकल्प तलाश रही माकपा-
माक पा से महासचिव ने कहा कि माक्र्सवादी पार्टी देश में लोकतंत्रिक व्यवस्था के लिए तीन उद्देश्य लेकर काम कर रही है। इनमें देश में धर्मनिरपेक्ष वकैल्पिक व्यवस्था, भाजपा सरकार को हराने एवं जहां पार्टी का जनाधार है वहां पार्टी को मजबूत करना है।

प्रदेश में नौजवानोंं की बेरोजगारी बड़ा मुद्दा-
मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। इसमें सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश से बड़ी संख्या में नौजवान दूसरे प्रदेशों में रोजगार के लिए जा रहे हैं। वहीं किसानों की स्थिति दिनो दिन खराब हुई है।

विपक्ष का बिखराव रोकना होगा
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र पर बड़ा खतरा है। इसके लिए भाजपा को सत्ता से विमुख करने की जरुरत है और इसके लिए विपक्ष में बिखराव से रोकना होगा। भाजपा व नरेन्द्र मोदी को 31 फीसदी मत मिले हैं। वहीं 69फीसदी मत विपक्ष में पड़े हैं। इसलिए लोकसभा आम चुनाव में विपक्ष के बिखराव को रोकने की जरुरत है।