
Speaking on mobile, father is scold, sisters eaten poison
रीवा. मोबाइल में बात करने पर माता-पिता ने डांट लगाई तो संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनों ने जहर का सेवन कर लिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लड़कियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
रीवा जिले चोरहटा गांव की रहने वाली 15 व 16 वर्ष की दो सगी बहनों ने सोमवार को जहर का सेवन कर लिया था। सुबह करीब दस बजे दोनों एक साथ घर से निकली थी। उसके बाद परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। करीब घंटे भर बाद वे टेकुआ गांव में रेलवे ट्रेक के समीप अचेत अवस्था में पड़ी मिली। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी जिन्होंने परिजनों को सूचना दी।
जहर की खाली शीशी मिली
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से जहर की खाली शीशी भी पड़ी हुई मिली थी। दोनों बहनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में गंभीर रोगी बार्ड में उनका इलाज चल रहा है। दोनों बहनों द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरा परिवार सकते में है।
पिता ने लगाई थी डांट
इस घटना की सूचना मिलने पर चोरहटा पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों बहनों के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के मुताबिक बयान में उन्होंने पिता की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाने की जानकारी दी है। उक्त बहनों को मोबाइल पर बात करने के लिए पिता ने डांटा था। परिजनों के अनुसार वे रात-रातभर मोबाइल पर चैटिंग एवं बात करती थीं। जिससे परिजन नाराज थे।
---------------------------
दो लड़कियों ने जहर का सेवन कर लिया था जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बयान दर्ज कराए गए हंै जिसमें उन्होंने पिता की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाने की जानकारी दी है।
नागेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी चोरहटा
Updated on:
10 Apr 2018 12:56 pm
Published on:
10 Apr 2018 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
