
State-level school sports competition begins in Rewa
रीवा। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-एक के प्रांगण में प्रदेश ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ आगाज हो गया। उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बतौर मुख्य आतिथि बेसबॉल व टेनिस बालीबॉल की प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल को खिलाड़ी भावना से खेला जाना चाहिए।
जीत की खुशी विनम्रता के साथ मनाएं
खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ठीक उसी प्रकार जीत की खुशी विनम्रता के साथ मनाएं। हर की स्थिति में बिना निराश हुए सफलता के लिए आत्मचिंतन करें। उद्योग मंत्री ने कहा कि बाहर से आए खिलाडिय़ों के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही मौका मिले तो उन्हें टाइगर सफारी का भ्रमण भी कराया जाए। इस मौके पर उन्होंने उन खिलाडिय़ों को पुरस्कृत भी किया, जिनके द्वारा पूर्व में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।
खेल से होता है शारीरिक, मानसिक व आध्यत्मिक विकास
प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महापौर ममता गुप्ता ने कहा कि खेल से जीवन खिलता है। इससे शारीरिक, मानसिक व आध्यत्मिक विकास होता है। इसलिए खेल को इसी रूप में खेलें। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि प्रतिभागी जिस लगन से पढ़ाई की जाती है उसी मनोभाव व लगन से बच्चों को खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का लक्ष्य रखना चाहिए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर इला तिवारी, संयुक्त संचालक शिक्षा एसएन तिवारी व डीइओ अंजनी कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा दर्शकों का मन
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विंध्य क्षेत्र की बघेली संस्कृतिक पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों में बतौर दर्शक उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों व अभिभावकों का मनमोह लिया।
टीमों ने किया मार्चपास्ट, प्रतियोगिता आज से
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर उज्जैन सागर, रीवा व जबलपुर संभाग के अलावा आदिवासी विकास विभाग की टीमों ने मार्च पास्ट किया। अब बेसबाल व टेनिस बालीबाल वर्ग 17 से 19 वर्ष आयु के टीमों के बीच मुकाबला गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।
Published on:
30 Aug 2018 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
