30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेली मां ने युवती पर किया कुल्हाड़ी से हमला

सिविल लाइन थाने के ढेकहा में घटना

less than 1 minute read
Google source verification
Step mother attacked the girl with an ax

Step mother attacked the girl with an ax

रीवा . सौतेली मां ने युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। सिविल लाइन थाने के ढेकहा मोहल्ले में रहने वाली युवती पर उसकी सौतेली मां ने रविवार की रात हमला किया है। घटना के समय युवती कमरे में सो रही थी। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के पूर्व महिला ने पति के कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे जिन्होंने दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला जिसे उपचार के लिए रात में अस्पताल लाया गया। हमले में वह बुरी तरह घायल हुई है। युवती ने अपनी मां पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक सौतेली मां का एक ठेकेदार से अवैध संबंध है और इस बात को वह जान गई थी। इसे छिपाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।