18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण, चला प्रशासन का बुलडोजर

आधा दर्जन से अधिक मकान ढहाए गए , भारी पुलिस बल रहा मौजूद

2 min read
Google source verification
The encroachment on the land of the school, the administration broke

The encroachment on the land of the school, the administration broke

रीवा. शासकीय स्कलों की भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर अंतत: प्रशासन का बुलडोजर चला। जिसमें आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों के मकान ढहाए गए। इस दौरान गांव में भारी पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। जिसमें नईगढ़ी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एमएस आर्मो, आरआई हंसराज सिंह पटेल, टीआई केएल साक्या, एसआई डीआर सिंह, महिला आरक्षक बेदी सिंह सहित रीवा से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल शामिल था।

रीवा जिले के नईगढ़ी तहसील अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरवा की भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कई वर्षों से मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित बरिष्ठ अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। बता दें कि शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर को हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन कर शासन द्वारा एक करोड़ 56 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे नवीन विद्यालय भवन बनना है, लेकिन स्कूल की भूमि क्रमांक 86/14 रकवा 2 एकड़ 52 डिसमिल में ग्रामीणों द्वारा अबैध कब्जा कर लिया गया था। जिस के संबंध में कलेक्टर प्रीति मैथिल से शिकायत की गई थी।

encroachment on the land of the school, the
administration
broke" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/24/rw2446_3148888-m.jpg">
patrika IMAGE CREDIT: patrika

कलेक्टर ने दिया आदेश
कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरवा की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश तहसीलदार चंदशेखर मिश्रा को दिया था। जिसपर तहसीलदार ने प्रशानिक अमले व थाना प्रभारी नईगढ़ी ने दल-बल के साथ पहुंचकर जेसीबी लगवाकर अतिकमण हटवा दिया। इस दौरान आधा दर्जन मकानों को धराशायी कर दिया गया। हालांकि उनको एक सप्ताह के अंदर मकान व विद्यालय परिसर को खाली करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अतिक्रमणकारियोंं ने अपना कब्जा बरकरार रखा था।

इन अतिक्रमणकारियों के गिराए मकान
विद्यालय की भूमि पर जिन अतिक्रमणकारियों ने कब्जा किया था उनमें राजबहोर पिता जगन्नाथ यादव, मथुरा पिता अंबिका प्रसाद, राजीव लोचन पिता अंबिका प्रसाद, कैलाश यादव पिता जग्गू यादव, छोटेलाल पिता गोवर्धन, लोकनाथ पिता बजरंगी, रईस शामिल थे जिनके मकान गिराए गए। अब विद्यालय के नए भवन का निर्माण हो सकेगा। वही ग्राम सेवक की बिल्डिंग जो जर्जर हालत में थी उसे भी गिराया गया।

युवक के खिलाफ की गई कार्रवाई
नईगढ़ी विकासखंड अंतर्गत शिवराजपुर गांव में अतिमणक्रमण हटाने में बाधा पहुंचाने पर सुनील यादव पिता कैलाश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी शिवराजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ धारा 151 एवं 107/16 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।