
The office comes with the revolver son of the president know why
रीवा। जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने अध्यक्ष पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कलेक्टर को बताया कि उनका बेटा रिवाल्वर लेकर कार्यालय आता है और धौंस दिखाकर मनमानी कार्य कराने का दबाव बनाता है। उनके इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
जनपद पंचायत सिरमौर के 21 सदस्य, अध्यक्ष यशोदा द्विवेदी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस प्रस्ताव के वेरीफिकेशन के दौरान सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर सहमति जताई। सदस्यों का वेरीफिकेशन होने के बाद जनपद पंचायत का सम्मिलन शीघ्र बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि भाजपा समर्थित अध्यक्ष के विरुद्ध उपाध्यक्ष रेनू विश्वकर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव प्रभारी कलेक्टर सौरभ सुमन के समक्ष प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष यशोदा द्विवेदी की जगह उनका बेटा संजय द्विवेदी कार्य करता है। यहां तक कि बैठक के मिनिट्स में भी वही हस्ताक्षर करता है। साथ ही रिवाल्वर लेकर कार्यालय आते हैं और सदस्यों व कर्मचारियों से मनमानी कार्य करवाने का दबाव बनाया जाता है। वहीं लगातार सदस्यों की उपेक्षा और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपमानित किए जाने का भी आरोप लगाया। प्रभारी कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर सभी उपस्थित सदस्यों का वेरीफिकेशन पूर्ण कर लिया है।
25 सदस्यों में से 22 ने दी सहमति
जनपद पंचायत सिरमौर के अध्यक्ष के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में 25 सदस्यों में से 22 ने सहमति दी है। जबकि 21 सदस्य कलेक्ट्रेट ेेमें उपस्थित रहे। जिनमें दुर्गावती, विनीता शुक्ला, रेनू विश्वकर्मा, निशा सिंह, सवित्री द्विवेदी, शीला यादव, शीला साकेत, सूर्यवती साकेत, सुनीता कोल, ममता शुक्ला, द्वारिका साहू, राजाराम कोल, आशीष साकेत सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
राजनीतिक षडयंत्र
जनपद पंचायत सिरमौर की अध्यक्ष यशोदा द्विवेदी ने कहा कि उनके विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव राजनीतिक षडयंत्र है। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका है। उन्हीं के इशारे पर यह सब हो रहा है। वे हमेशा मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के विरुद्ध बयानबाजी करवाना चाहते थे, जिसे नहीं मानने पर यह साजिश की गई है।
आरोप निराधार
मेरे ऊपर लगाए गए सब आरोप निराधार हैं, प्रशासन द्वारा इसकी उच्च स्तरीय जांच करा ली जाए। आरोप यदि सही पाए जाएंगे तो सजा भुगतने के लिए मैं तैयार हूं। मैने हमेशा सदस्यों का सम्मान किया।
संजय द्विवेदी, अध्यक्ष पुत्र
Published on:
20 Oct 2017 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
