28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

चोरहटा थाना के तिघरा बाईपास में हुआ हृदय विदारक हादसा, पुलिस मौके पर पहुंची  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Balmukund Dwivedi

•

Updated: 5 Dec 2019, 1:44 AM IST

road accident

road accident

रीवा. बुधवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मिनी ट्रक सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं हादसे में मृत हुए युवकों के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हृदय विदारक हादसा चोरहटा थाने की तिघरा बाईपास में हुआ है। बाइक में सवार तीन युवक रतहरा तरफ से चोरहटा की ओर आ रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे उनकी बाइक चोरहटा थाना के तिघरा गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक सहित सड़क से दूर जा गिरे। इस दौरान उनकी घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना से अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। पुलिस ने तत्काल वाहन मंगवा कर तीनों शवों को संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया। ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि परिजनों को सूचना भिजवाई जा सके।

ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। बाइक एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी उसी दौरान सामने से मिनी ट्रक आ गया जिससे बाइक उसकी चपेट में आ गई। हालांकि पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एक युवक की जेब से मिला आधार कार्ड
अस्पताल में पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो एक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम रविकरण सिंह निवासी एरा थाना अमरपाटन जिला सतना लिखा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि तीनों युवक अमरपाटन थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। चोरहटा पुलिस की सूचना पर अमरपाटन थाने की पुलिस सूचना परिजनों का पता लगा रही है।

शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं
अनिमेश द्विवेदी, थाना प्रभारी चोरहटा ने बताया कि तिघरा के समीप बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है। तीनों शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। वही उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया ओवरटेक के चक्कर में हादसा होने की बात सामने आ रही है।