9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेकाबू ट्रैक्टर युवक को कुचलते हुए खंभा तोड़कर पेड़ से टकराया

शाहपुर थाने के देवरा तेलिया बूड़ गांव में हुई घटना, चालक फरार

2 min read
Google source verification
rewa

rewa

रीवा। बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को कुचलते हुए विद्युत पोल तोड़ा और एक महुआ के पेड़ से टकराकर रुका गया। इस हृदय विदारक हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। शाहपुर थाना अन्तर्गत ग्राम देवरा तेलिया बूड़ गांव निवासी रमाकांत पांडेय 38 वर्ष मंगलवार की सुबह साइकिल से अरहर खरीदने के लिए हनुमना गए थे। वे अरहर खरीदकर साइकिल से लौट रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे वे जैसे ही गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर काफी तेज गति से आया और युवक को कुचलते हुए सडक़ के किनारे स्थिति विद्युत पोल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रैक्टर छोडकऱ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। मोड़ पर उसने काफी तेजी से ट्रैक्टर घुमाया जिससे नियंत्रण खो बैठा और साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय विधायक पहुंचे
इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस से चर्चा की।

दो बाइकों की टक्कर, चार घायल
रीवा. दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गये जिनको असपताल लाया गया है। विष्णु नारायण पांडेय सोमवार को पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे। वे जैसे लौर थाने के सरई सेंगर गांव के समीप पहुंचे तभी सामने आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक में सवार चारों लोग सडक़ में गिर गये। इस दौरान बाइक सवार दंपति को गंभीर चोट आई है जबकि दूसरी बाइक में सवार अनुज कुमार सोंधिया व एक अन्य को आंशिक चोटे आई है। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।