9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 करोड़ से विकसित होगा रीवा में वाटर फॉल टूरिज्म सर्किट

प्रमुख सचिव के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तैयार किया प्रस्ताव, बैकुंठपुर से गोदहा मोड़ तक करीब 40 किमी सड़क का किया जाएगा निर्माण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Dilip Patel

•

Updated: 15 Jul 2018, 1:07 PM IST

Waterfall Tourism Circuit in Rewa will devlop from 50 crores

Waterfall Tourism Circuit in Rewa will devlop from 50 crores

रीवा। पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ चला है। जिले में पचास करोड़ से वाटर फॉल टूरिज्म सर्किट विकसित होने जा रहा है। आने वाले दिनों में सभी जलप्रपातों तक पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा। सुगम राह के साथ पर्यटन के दिन भी बहुरेंगे।


लोक निर्माण विभाग ने वाटर फॉल टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत क्योंटी वाटर फॉल, चचाई वाटर फॉल और पूर्वा वाटर फॉल को सड़क के माध्यम से जोडऩे का काम होगा। एक पूरा सर्किट विकसित होगा जिसमें बैकुंठपुर से क्योंटी तक, क्योंटी से सिरमौर तक, सिरमौर से चचाई तक और चचाई से गोदहा मोड़ तक करीब 40 किमी. सड़क मार्ग तैयार किया जाएगा। मार्ग के दोनों तरफ पौधरोपण भी होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव पहले भेजा गया था जिसे दोबारा बनाने के निर्देश प्रमुख सचिव की ओर से दिए गए थे। पहले प्रस्ताव में 25 किमी. सड़क बनाने की बात थी लेकिन अब इसमें करीब 13 किमी. मार्ग निर्माण और जोड़ दिया गया है। क्योंटी से सिरमौर के बीच रीवा-डभौरा मार्ग जंक्शन होगा। इसके साथ ही पहले से मौजूद रेस्ट हाउसों का उन्नयन भी किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी एसडीओ सुधीर शुक्ला ने कहा कि क्योंटी वाटर फॉल में रेस्ट हाउस नहीं है। किला और वाटरफॉल होने के कारण यहां पर्यटक रुकना चाहेंगे। जिसे देखते हुए रेस्ट हाउस का प्रस्ताव भी भेजने की तैयारी है। शेष वाटर फॉल में रेस्ट हाउस बने हुए हैं।
आसान होगी राह, बढ़ेंगे रोजगार
पर्यटन के लिए काम करने वाले सर्वेश सोनी ने कहा, विंध्य टूरिज्म सर्किट का एक भाग वाटर फॉल सर्किट है। इससे सीधे तौर पर रीवा को फायदा होगा। पर्यटन क्षेत्रों का यातायात सुगम हो जाएगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे। व्हाइट टाइगर सफारी आने वाले पर्यटक वाटर फॉल का रुख भी करेंगे। अभी चचाई वाटर फॉल तक उबड़ खाबड़ सड़क से जाना पड़ता है। क्योटी की राह भी कठिन रही है। पूर्वा फॉल जाने के लिए सेमरिया रोड जाने की विवशता रही है। जिससे लोग एक दिन में तीनो वाटर फॉल नहीं घूम पाते हैं।
अभी इन पर काम होना शेष
चंदेल सर्किट: खजुराहो-चित्रकूट-मैहर-बांधवगढ़-शहडोल-अमरकंटक।
शिव सर्किट: वाराणसी-रीवा-मैहर-पन्ना-खजुराहो।
रेवा सर्किट: इलाहाबाद-रीवा-गोविंदगढ़-बांधवगढ़-शहडोल-अमरकंटक।
रेवा उत्तर सर्किट: इलाहाबाद-सिरमौर-रीवा-गोविंदगढ़-सीधी-बांधवगढ़-शहडोल-अमरकंटक।
बांधवेश सर्किट:अमरकंटक-बांधवगढ़-गोविंदगढ़-रीवा-मैहर-चित्रकूट-सिरमौर-इलाहाबाद।
बुंदेला सर्किट: खजुराहो-पन्ना-चित्रकूट-सिरमौर-रीवा-गोविंदगढ़-बांधवगढ़-अमरकंटक।
बौद्ध सर्किट: भोपाल-सांची-भरहुत-मानपुर-देऊर कोठार-कौशाम्बी-सारनाथ वाराणसी।