
सागर में कई लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है : फोटो सोर्स : patrika
Sagar Tragedy : एमपी के सागर जिले के बंडा इलाके में मिलावटी शराब के कारण 19 घरों के चिराग बुझ गए। प्रशासन ने अभी तक 11 मौतों की पुष्टि की है। कई प्रभावित अभी भी अस्पतालोें में भर्ती हैं। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शराब त्रासदी के पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनके परिजनों से भी मुलाकात की। अधिकारियों की टीमें अब मामले की जांच में जुट गई हैं। शराब कांड के एक मृतक राजेंद्र के चाचा अनूप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि सरकारी दुकानों से 20 रुपए में कम में शराब बेची जा रही थी। सस्ते के फेर में लोगों ने अपनी जानें गंवा दीं।
अनूप सिंह के अनुसार, नौराज और आसपास के गांवों में 6 आरोपी अवैध शराब सप्लाई कर बिकवाते हैं
राजेंद्र के चाचा अनूप सिंह के अनुसार, नौराज और आसपास के गांवों में 6 आरोपी अवैध शराब सप्लाई कर बिकवाते हैं। शुक्रवार शाम राजेंद्र लोधी अपने चाचा के साथ जुझार सिंह की दुकान पर पहुंचा। जुझार ने कहा, नया सस्ता ब्रांड आया है। बरेठी के लाइसेंसी ठेकेदार यशवंत सिंह, मनीष लोधी और आशीष साहू की शराब है। इसे आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद, रविंद्र, रोहित, अनिकेत, गंधर्व और लखन गांव- गांव पहुंचाते हैं। शराब दुकान से 20 रुपए सस्ते में देते हैं।
राजेंद्र ने जब शराब नकली होने का शक जताया तो जुझार ने कहा कि ब्रांड तो वही दुकान वाला है। मनीष लोधी और आशीष साहू ने शराब के फॉर्मूले से ही बनवाया है। राजेंद्र ने एक क्वार्टर लेकर पी लिया और घर चला गया। रात में तबीयत बिगड़ी तो बंडा अस्पताल लेकर गए। वहां से सागर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
करतार और दिग्विजय की भी इसी शराब को पीने से मौत हो गई। गांव के जुझार, दिनेश लोधी, सौरभ लोधी, मनोहर लोधी, गोविंद लोधी जानबूझकर मुनाफा कमाने सस्ती अमानक शराब (बम्बइया ब्रांड) बनवाकर बेचते हैं।
बंडा थाने में जुझार पुत्र ब्रजेंद्र लोधी, दिनेश पुत्र गुलाब सिंह लोधी, सौरभ पुत्र मुंशी लोधी, गोविंद्र लोधी, मनोहर लोधी, यशवंत ठाकुर लाइसेंसी दुकानदार, मनीष लोधी, आशीष साहू, आकाश राय, रहीम खान, सत्यम, आशाराम, अरविंद्र, रविंद्र पिता पहाड़ सिंह निवासी टीकमगढ़, रोहित, माखन, अनिकेत गंधर्व, मंगल रजक, विशाल लोधी, राजा पुत्र आधार सिंह।
बिनैका थाना में सिद्धार्थ कुशवाहा लाइसेंसी दुकानदार, रामसिंह लोधी पाटन बिनैका, चंद्रभान राजपूत चंदू ततरवारा सरपंच, अरविंद यादव पाटन बिनैका, भगवान सिंह, मानसिंह अहिरवार, रोहित शिवहरे छतरपुर, राघवेंद्र सिंह ततरवारा और धर्मेंद्र राजपूत, सोहन राजपूत ततरवारा।
Updated on:
07 Sept 2026 11:48 am
Published on:
07 Sept 2026 11:39 am
