7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर त्रासदी: बाहर रोते रहे 19 लोगों के परिजन, अंदर काजू-पिस्ता खाते रहे अधिकारी

Sagar Wine Tragedy : सागर में जहरीली शराब ने छीनी परिवार की खुशियों, प्रशासन को 48 घंटे बाद रविवार को लगी भनक, तब तक 9 जानें जा चुकी थीं
2 min read
Google source verification

सागर

image

deepak deewan

Sep 07, 2026

सागर में मौतों के बीच अधिकारी काजू पिस्ता खाते रहे

सागर में मौतों के बीच अधिकारी काजू पिस्ता खाते रहे - फोटो सोर्स -Freepik

Sagar Tragedy: एमपी के सागर जिले की बंडा तहसील में नकली और जहरीली शराब पीने से मरनेवालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। सागर से एयरलिफ़्ट कर भोपाल एम्स भेजे गए रामप्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि प्रशासन ने अभी तक 11 मौतों की ही पुष्टि की है। शाम को मृतकों के अंतिम संस्कार किए गए। गूगरा खुर्द, नौराज, बैराज और पाटन सहित छह गांवों में सोमवार सुबह भी मातम पसरा है। प्रशासनिक और आबकारी विभाग की लापरवाही ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। अमानवीयता की हद तो यह है कि रविवार को जब मृतकों के परिजन बिलख रहे थे तब बंडा थाने में बैठे अधिकारी काजू पिस्ता का स्वाद ले रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी आज प्रभावित परिवारों से मिलने सागर जा रहे हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी सुजानिया बंडा पहुंच गए थे। दोपहर बाद भोपाल से मुख्य आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना भी सागर पहुंचे। प्रशासन ने सात दुकानें सील कर शराब के नमूने लिए हैं। एहतियातन बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा शराब दुकानें सील कर नमूने लिए गए। प्रशासन ने गांवों में भी मुनादी करवाई। शराब के सेवन के बाद दिक्कत आने और लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में संपर्क करने की अपील की गई।

काजू-पिस्ता खा रहे थे आबकारी अधिकारी

आबकारी अधिकारी बंडा थाने में अधिकारियों का जमावड़ा था। यहां सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे अंदर बेफिक्र बैठी थीं। मेज पर काजू-पिस्ता रखा हुआ था, जिसे अधिकारी खा रहे थे। पत्रिका टीम ने जब उनसे नकली शराब से मौतों की घटना पर बात करनी चाही तो उन्होंने यह कहते इनकार कर दिया कि वरिष्ठ अधिकारी ही जानकारी देंगे।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा:

सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती और निर्देश के बाद अफसरों पर कार्रवाई की गई। सुबह मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में स्पष्ट कहा कि घटना के दोषी किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अफसरों को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद ही कार्रवाई की गई।

बंडा थाना प्रभारी और गुगरा चौकी प्रभारी भी सस्पेंड…

कीर्ति दुबे: सहायक आबकारी आयुक्त
दिलीप खंडाते: सहायक जिला आबकारी अधिकारी
प्रोशनी उरेती: आबकारी उप निरीक्षक बंडा वृत
राजेंद्र सिंह कुशवाह: बंडा थाना प्रभारी
पूरनलाल लडिय़ा: गुगरा चौकी प्रभारी

इन्हें हटाया:
नीरजा श्रीवास्तव: संभागीय उडऩदस्ता प्रभारी उपायुक्त ग्वालियर मुख्यालय अटैच