26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निर्माणाधीन मकान में निकला विशाल कोबरा, फुफकार सुनकर स्नेक केचर बोले- इतना खतरनाक सांप पहले नहीं पकड़ा

निर्माणाधीन मकान में कारम कर रहे मजदूरों के सामने अचानक आ गया खतरनाक 6 फीट लंबा कोबरा सांप, भाग खड़े हुए मजदूर। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आया पकड़ाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Sep 2023, 2:18 PM IST

cobra snake rescue

निर्माणाधीन मकान में निकला विशाल कोबरा, फुफकार सुनकर स्नेक केचर बोले- इतना खतरनाक सांप पहले नहीं पकड़ा

बारिश के दिनों में गर्मी का असर बढ़ते ही जीव-जंतु अपने अपने बिलों से निकलकर बाहर आने लगते हैं। वहीं, मद्य प्रदेश के सागर जिले के अंतर्गत आने वाले मकरोनिया में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां काम के दौरान पत्थरों के नीचे से अचानक एक 6 फीट लंबा कोबरा सांप निकलकर बाहर आ गया। कोबरा सांप ने बाहर निकलते ही फुफकारना शुरु कर दिया, जिसकी दहशत से मकान में काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर अकील बाबा को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे अकील बाबा ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : टंट्या भील के वंशज कांग्रेस में शामिल, पार्टी ने बनाया आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव


'12 साल है सांप की उम्र'

पकड़े गए कोबरा सांप के संबंध में जानकारी देते हुए स्नेक केचर अकील बाबा ने बताया कि, सांप करीब 12 वर्ष का है। उसकी लंबाई करीब छह फीट है। जैसे ही सांप को पकड़ा, उसने फन उठाकर फुफकारना शुरु कर दिया, जिससे आसपास भीड़ लगाए लोग सहम गए। सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।


पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा था कोबरा

निर्माणाधीन मकान में सांप पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा हुआ था। पकड़ने के लिए खुदाई कर पत्थर को निकलवाया गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि स्नेक कैचर भी सांप देखकर दंग रह गया। इसके बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत से सांप को पकड़ा जा सका। स्नेक कैचर अकील बाबा के अनुसार, वो लंबे समय से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई कोबरा भी पकड़े हैं लेकिन इतना खतरनाक और उम्रदराज कोबरा उन्होंने भी पहली बार ही पकड़ा है। कोबरा करीब 12 साल का होगा। इसका वजन साढ़े 7 किलो से भी ज्यादा था। हालांकि, सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।