चाहत पांडेय ने विभिन्न सीरियलों में अब तक रोल किए हैं, जिनमें पवित्र बंधन में मिष्ठी का रोल, ऐसी दीवानगी में प्रीति का रोल, चीख में सपना का रोल, होशियार में अंजली का रोल, सावधान इंडिया, रिश्ता लिखेंगे हम नया सीरियल में मेन रोल में काम किया है। अब नया सीरियल राधा-कृष्णा आने वाला है जिसमें मुख्य राधा की भूमिका में नजर आएगी। जिसकी अधिकांश शूटिंग हो चुकी है। साथ ही शो को अप्रूवल भी मिल चुका है जो जल्द ही टीवी पर आएगा। इसे लेकर चाहत काफी उत्साहित है।