
सागर. कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में लंबे अर्से के बाद 204 शिकायती आवेदन पहुंचे। कलेक्टर संदीप जीआर की पहल के कारण नगर निगम, डीइओ कार्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों में जनसुनवाई आयोजित होने लगी है, जिसके कारण पिछली जनसुनवाइयों में अपेक्षाकृत कम प्रकरण सामने आ रहे थे। इस बार सबसे ज्यादा जमीनों संबंधी शिकायती आवेदन आए, जिस पर सुनवाई करते हुए जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, एसडीएम अदिति यादव, डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को सौंपे और जल्द जांच कर उनके निराकरण के निर्देश दिए।
Updated on:
26 Jun 2025, 5:42 PM IST
Published on:
26 Jun 2025, 5:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.