
Bina GRP station incharge Suspend
बीना. ग्वालियर एनजी थाना के एक पुराने मामले में जांच के बाद जीआरपी बीना थाना प्रभारी प्रकाश सेन के खिलाफ ग्वालियर एनजी थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1-डी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। थाना प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले के अनुसार सीएम हेल्प लाइन में भिंड निवासी मनीष कुमार ने मोबाइल चोरी के मामले की शिकायत की थी कि पुलिस चोरी का मोबाइल मिलने के बाद भी मोबाइल वापस नहीं किया जा रहा है। जांच भोपाल रेल एएसपी से कराई गई थी। सीडीआर के आधार पर मोबाइल को टिंकू उर्फ हरीश पिता शोभा दंडोतिया निवासी मुरैना द्वारा संचालित करते हुए पया गया था। साथ ही चोरी गए मोबाइल पूर्व से थाने रखा था उसकी जब्ती कर मालखाने में रखा गया था। थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक ने 17 जून 16 को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश न कर उसे छोड़ दिया गया। जिसके चलते 2 नवंबर 17 को यह मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रधान आरक्षक और आरक्षक को भी निलंबित किया गया है।
भ्रष्टाचार के मामले में थाना प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक, आरक्षक पर जांच के बाद ग्वालियर एनजी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया गया है।
महेन्द्र सिंह छाबई, एएसपी, रेल भोपाल
भोपाल गैंगरेप की घटना का विरोध, गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा
सागर. भोपाल में गैंगरेप की घटना को लेकर एनएसयूआई ने गुरुवार को पैदल मार्च कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर कहा कि मध्यप्रदेश में बलात्कार जैसे संगीन मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। छात्र नेता रक्षा राजपूत ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा में प्रशासनिक तंत्र ढीला पड़ चुका है। गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह कहते है कि हम अपने कार्य से संतुष्ट है, जबकि पुलिस व्यवस्था शून्य हो चुकी है। ज्ञापन में गृहमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सह संयोजक ऋषि प्रताप सिंह बुन्देला, रानू राजपूत, अंकित जैन हिन्नौद, राहुल चौबे, वैभव जैन, अक्षय दुबे, राहुल खरे, शुभम केशरवानी, शाहबाज खान, आदित्य चौधरी, जैद खान, गरिमा ठाकुर, नेनसी राजपूत, नेहा तिवारी, संध्या कुर्मी, सीमा रजक आदि शामिल थे।
अग्रणी कॉलेज में लगेगी छात्र चौपाल
सागर. आट्र्स एंड कॉमर्स कॉलेज में पहली बार छात्रों की परेशानियों को लेकर छात्र चौपाल लगाई जा रही है। विवेकानंद छात्र परिषद संघ अध्यक्ष निधि पटेल ने बताया कि इसमें छात्रों की परेशानियों के संबंध में चर्चा होगी। सोमवार दोपहर 12 से 2 बजे तक का समय इसके लिए रखा गया है। प्रदेश में पहली बार एेसा हो रहा है, जिसमें छात्र संगठन इस तरह का प्रयास कर रही है। समर्थन करने वालों में छात्र संघ उपाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी, सह सचिव राजेश्वरी परमार, शिवानी विश्वकर्मा, गीता पटेल, विक्रम सिंह, हिमांशु खरे, प्रभात केशरवानी आदि शामिल हैं।
कांग्रेस का संभागीय समारोह शनिवार को
सागर. कांग्रेस का संभाग स्तरीय समारोह 11 नवंबर को मोतीनगर स्थित एक शादी गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव समेत अनेक आला नेता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय हीरा सिंह राजपूत व रेखा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी, साहित्यकार, व्यंग्यकार, कवि आदि शामिल होंगे।
डी-मर्जर के लिए लोगों ने किए हस्ताक्षर
सागर. बीएमसी और जिला अस्पताल को डी-मर्ज कराने की मांग को लेकर सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। सिविल लाइन क्षेत्र में गौर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद इस अभियान की शुरुआत हुई। संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि आंदोलन क्रमवार चल रहा है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक विलय को समाप्त नहीं किया जाता। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलने की बात कही। विधायक शैलेन्द्र जैन ने हस्ताक्षर कर कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि यदि जनता को तकलीफ हो रही है तो इसे वापस लिया जाएगा। इस अभियान में बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भाग लिया और अपनी मंशा स्पष्ट की। अधिकांश लोगों ने इसे गलत बताया और इसको डी-मर्ज करने के लिए अपने हस्ताक्षर किए। अभियान में भाजपा नेता विक्रम सोनी, शैलेश केशरवानी, मुकेश जैन, पप्पू तिवारी, रामकुमार पचौरी सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे।
Updated on:
09 Nov 2017 09:49 pm
Published on:
09 Nov 2017 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
