27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

news around the sagar 8 nov 2017 : सचिव ने अपनी पत्नी-रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से बना दिया गरीब, निलंबन की गिरी गाज

सागर की छोटी-बड़ी खबरें patrika.com पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Abhilash Kumar Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2017, 9:21 PM IST

BPL list froud

Secretary suspend

सागर. ग्राम पंचायत डोंगरसलैया के तत्कालीन सचिव गनेश उर्फ जयंत सिंह ने फर्जीवाड़ा कर अपनी पत्नी का नाम गरीबी रेखा में लिखवा दिया। ससुराल पक्ष व अन्य रिश्तेदारों के नाम भी गरीबी रेखा में जोड़कर कई शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया। जांच के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने सचिव सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया।
एेसे किया फर्जीवाड़ा- सचिव ने फर्जी तरीके से पत्नी का नाम गरीबी रेखा में जुड़ावाया। उसी के नाम पर कपिलधारा योजना के तहत कुआं स्वीकृत कराया। सचिव गनेश ने अपने ससुर व अन्य रिश्तेदारों के नाम पर भी जुड़वा लिए। खुलासा 29 अगस्त को कलेक्टर की जनसुनवाई में कई गई एक शिकायत के बाद हुआ था। सचिव गणेश वर्तमान में वह गुगवारा ग्राम पंचायत में पदस्थ है।

डीईओ ने लगाई शिक्षकों को फटकार, स्कूल को ए ग्रेड श्रेणी में लाने के दिए निर्देश
सागर. सुरखी शासकीय कृषि उच्चतर विद्यालय और हाईस्कूल विद्यालय का बुधवार को डीईओ संतोष शर्मा ने औचक निरिक्षण किया। इस दौरान स्कूल में अनिमियताएं पाई गईं। उन्होंने विद्यालय के ए ग्रेड की श्रेणी में लाने और हालत के सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। शर्मा ने बताया कि स्कूल प्राचार्य स्वयं सागर से अपडाउन करते हैं, इसका परीक्षण कराया जाएगा। शर्मा ने स्कूल के सभी रिकॉर्ड देखे। स्टाफ को सख्त लहजे में निर्देश दिए और कहा कि विद्यालय को हर हालत में ए ग्रेड में लाने का प्रयास करें। जो बच्चे पढाई में कमजोर हैं उनकी अतिरिक्त कक्षा लगाकर पढ़ाया जाए।

कोर्ट में शुरू हुआ पुलिस सहायता केंद्र
सागर. न्यायालयों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। बुधवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, डीजे एसके शर्मा और एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ल ने केंद्र का उद्घाटन किया। यहां न्यायालीन कार्य के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष डॉ. अंकलेश्वर दुबे, सचिव रामकुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

धर्मांतरण के विरोध में मशाल जुलूस शुक्रवार को
सागर. धर्मांतरण की गतिविधियों और बच्चों की तस्करी के मामलों को देखते हुए बुधवार को धर्म जागरण संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार शाम ६ बजे कटरा बाजार स्थित म्युनिसिपल स्कूल से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस तीन बत्ती, कटरा, गुजराती बाजार होते हुए इसी मार्ग से वापस म्युनिसिपल स्कूल पहुंच कर समाप्त होगा।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 11 को
सागर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति हरिद्वार के तत्वाधान में 11 नवंबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक स्कूल और कॉलेजों में आयोजित होगी। परीक्षा में जिले के लगभग 15 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी जिला संयोजक एलएन विश्वरंजन ने दी।