
Trains Cancelled: बीना रेलवे लाइन पर काम के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के बदले रूट (फोटो सोर्स- Patrika)
Bina rail line work: मध्य प्रदेश के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री-नॉनइंटरलाकिंग एवं नानइंटरलॉकिंग 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसका सबसे ज्यादा असर अगले सप्ताह से दिखाई देने लगेगा।
कटनी-बीना मेमू 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय खुरई स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। बींना-कटनी मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय खुरई स्टेशन से चलेगी। कोटा-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय महादेवखेड़ी जंक्शन तक आएगी। बीना-कोटा मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मुंगावली स्टेशन से चलेगी। कोटा बीना मेमू 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मुंगावली स्टेशन तक आएगी। बीना-कोटा मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय महादेवखेड़ी स्टेशन से चलेगी। बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक भोपाल स्टेशन के बजाय बौना मालखेड़ी जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भोपाल स्टेशन के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
भोपाल-बीना मेमू 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबामौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। बीना-भोपाल मेमू 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबामौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। भोपाल-भोपाल मेमू 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबामौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। बीना भोपाल मेमू 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबामौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। न्यू दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रानी कमलापति-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर स्टेशन से ओरिजिनेट होगी।
ललितपुर-बीना मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, बीना-ललितपुर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, 61619 बीना-कटनी मुडवारा मेमू 21 सितंबर को व 28 सितंबर से 15 अक्टूबर, कटनी मुडवारा-बीना मेमू 21 सितंबर को एवं 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर, बीना-रुठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, रुठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, रूठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर, ग्वालियर-भौपाल इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर, ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 2 व 9 अक्टूबर, एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 4 व11 अक्टूबर, 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर, संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर, भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
ग्वालियर-बीना पैंसजेर 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मालखेडी तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करते हुए चलेगी। बीना-दमोह पैंसेजर 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मालखेडी स्टेशन से चलेगी। दमोह-बीना पैंसजेर 21 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मालखेडी तक चलेगी। बीना-ग्वालियर पैसेंजर 21 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मालखेडी से चलेगी व फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। नागदा-बीना पैसेंजर को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन पलाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। बीना-नागदा 21 सितंबर से 16 अक्टूबर तक कटनी मुड़वारा से शुरू होगी व फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी।
Updated on:
09 Sept 2026 10:57 am
Published on:
09 Sept 2026 10:57 am
