
- संगठन पर्व के तहत भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सागर. भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। आम जन मानस का विश्वास पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति पार्टी के साथ जुड़कर राष्ट्र सेवा में सहभागिता करना चाहता है। संगठन पर्व के प्रथम चरण में समूचे देश, प्रदेश व सागर जिले मे लाखों लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर इसे प्रमाणित किया है। भाजपा एक जीवंत संगठन है, जिसमें लोकतांत्रिक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाता है और लोकतांत्रिक रूप से संगठन का निर्माण किया जाता है। यह बात भाजपा सागर जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह ने सागर मे जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला के दौरान सीमा सिंह ने उपस्थिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा का समाधान किया व संगठन पर्व के अगले चरण के निमित्त विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी प्रक्रिया के लिए मंडल सहयोगियों की घोषणा की।
संगठन पर्व के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला 7 से 9 नवंबर तक और शक्ति केंद्र की कार्यशाला 12 से 14 नवंबर तक संपन्न होगी। कार्यशाला में विधायक प्रदीप लारिया, जिला सह निर्वाचन प्रभारी डॉ. विनोद पंथी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, वीरेन्द्र पाठक, श्याम तिवारी, शैलेष केशरवानी समेत अन्य उपस्थित रहे।
Updated on:
08 Nov 2024 05:13 pm
Published on:
08 Nov 2024 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
