मंच पर गाली देने के बाद विधायक महेश राय ने सफाई दी कि कोई व्यक्तिगत बात नहीं की है, सहज भाव से यह भाषा निकल गई. विधायक महेश राय के मुताबिक व्यक्तिगत कोई उद्देश्य नहीं था, व्यक्तिगत बात नहीं है. बुंदेलखंडी में निकल गया होगा. बहरहाल, विकास पर हो रहे भाषण में महिलाओं के सामने गाली देने की इस घटना की राजनैतिक हल्कों में खूब चर्चा हो रही है.