26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर में आकार लेगी MP की पहली cluster university

गल्र्स एक्सीलेंस कॉलेज को पहले मिल चुकी है 10 एकड़ जमीन, 10 एकड़ और मिलेगी

2 min read
Google source verification
cluster university in sagar

cluster university in sagar

सागर. शहर में प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब इसके स्थान पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी बनेगी। इसका प्रस्ताव भेजने की तैयारी गल्र्स एक्सीलेंस कॉलेज प्रबंधन ने कर ली है। पिछले दिनों भोपाल में हुई अहम बैठक में क्लस्टर यूनिवर्सिटी पर चर्चा हुई थी, जिसमें कॉलेज प्रबंधन ने यूनिवर्सिटी के लिए जरूरी नॉम्र्स के तहत तमाम जानकारियां प्रस्तुत की हैं। इस मामले में सागर का उत्कृष्ट कन्या महाविद्यालय प्रदेश में पहले स्थान पर है।

विवि की स्थापना का रास्ता लगभग इसलिए भी साफ हो गया है कि इसके लिए जरूरी 10 एकड़ और जमीन देने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है। पूर्व में कॉलेज को 10 एकड़ भूमि दी जा चुकी है। महिला विश्वविद्यालय के लिए करीब एक दशक से प्रयास चल रहे हैं, माना जा रहा है कि यह मामला अब अंतिम चरण में है।

कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देशभर के 45 ए-ग्रेड प्राप्त महाविद्यालयों का उन्नयन किया जाना है, इस सिलसिले में करीब 10 दिन पूर्व भोपाल में प्रदेश के ए-ग्रेड प्राप्त आठ कॉलेजों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विवि के लिए निर्धारित नॉम्र्स की प्रस्तुति की गई। उत्कृष्ट कन्या महाविद्यालय प्रबंधन ने बैठक में बताया कि नॉम्र्स में गल्र्स कॉलेज को 20 एकड़ भूमि की जरूरत है। सिर्फ 10 एकड़ और भूमि और चाहिए है। अन्य नॉम्र्स में कॉलेज पहले से ही ऑटोनोमस बॉडी, ए-ग्रेड, एक्सीलेंस तो है ही, महाविद्यालय में 10 हजार से ज्यादा छात्राओं की संख्या है। भूमि के लिए प्रशासन को आवेदन दिया गया है, जमीन मिलते ही यह नॉम्र्स भी पूरा हो जाएगा। क्लस्टर विवि में डॉ. हरिसिंह गौर विवि से सम्बद्ध 37 महाविद्यालयों को जोड़ा जाएगा।

स्टाफ के लिए 35 पदों का प्रस्ताव भेजा
विवि के लिए जरूरी स्टाफ के मामले में एक्सीलेंस कॉलेज में पर्याप्त स्टाफ है। वर्तमान में 45 नियमित व 52 गेस्ट फैकल्टी कार्यरत है। 35 शैक्षणिक पदों की आवश्यकता है जिसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। महिला विवि की तैयारी में जुटे प्रबंधन ने पूर्व में मिली 10 एकड़ की भूमि की बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए ड्रोन कैमरा से सर्वे कराया है, इसके टेंडर भी जारी हो चुके हैं।

भोपाल में बैठक हुई थी जिसमें क्लस्टर यूनिवर्सिटी पर चर्चा के साथ नॉम्र्स का प्रजेंटेशन हमने किया है। सभी नॉम्र्स की कसौटी पर हमारा कॉलेज खरा है। भूमि के लिए आवेदन दिया है। तहसील से भूमि चिन्हित की गई है, हमें देखना है।
-डॉ. एके पटैरिया, प्राचार्य एक्सीलेंस कॉलेज

भूमि के लिए आवेदन आया है, तहसीलदार को कार्रवाई करने को कहा है। प्रतिवेदन आने पर आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर