5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस के लिए चांदी के नोट और सिक्कों की डिमांड

व्यापारियों को पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली पर अच्छे कारोबार की आस है। अनुमान है कि बीते सालों के मुकाबले इस बार कारोबार में बूम आएगा।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Oct 12, 2017

silver note

silver note

सागर. 50 हजार रुपए की सोना खरीद पर पैनकार्ड की अनिवार्यता खत्म होते ही सराफा बाजार में चमक आ गई है। अब दो लाख तक की खरीदी बिना पैनकार्ड के की जा सकती है। सोने की कीमतों में भी बीते एक हफ्ते से गिरावट देखी जा रही है। नवरात्र, दशहरा व करवाचौथ पर हुई बिक्री के बाद व्यापारियों को पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दिवाली पर अच्छे कारोबार की आस है। अनुमान है कि बीते सालों के मुकाबले इस बार कारोबार में बूम आएगा। इधर, व्यापारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। गोल्ड ज्वेलरी में सबसे ज्यादा डिजाइन आए हैं। साथ ही परंपरागत यलो गोल्ड की अपेक्षा रोज गोल्ड और व्हाइट गोल्ड का भी ऑप्शन भी बाजार में मौजूद है।

जड़ाऊ वर्क की डिमांड
ज्वेलर्स अमित जैन ने बताया कि दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो रही है। इसलिए महिलाएं रायल ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रही हैं।

टेंपल ज्वेलरी
टेंपल ज्वेलरी का क्रेंज अब बढ़ रहा है। टेंपल ज्वेलरी का आशय भगवान की फोटो से है। युवा और महिला भगवान से जुड़ें पेंडल को पहनाना पसंद कर हैं। जिस भगवान को जो मानता है वो रिंग और पेंडल में नजर आ रहा है।

आकर्षण का केंद्र
लक्ष्मी जी के आगमन के लिए सिक्कों और नोट की पूजा की जाती है। बाजार में सोने और चंादी के सिक्के आक र्षण का क्रेन्द्र बने हुए हैं। कोई लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीद रहा है तो कोई रत्न जडि़त चांदी का झूला। साथ ही इस बार पूजन के लिए चांदी के नोट भी आए हैं, जो ग्राहकों अधिक लुभा रहे हैं। चांदी के पारंपरिक सिक्के पंचमजाग (कल्लार) भी दुकान पर मौजूद हैं।

रॉयल कलेक्शन
ज्वेलर्स अमित जैन के अनुसार गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी में लाइटवेट कलेक्शन आया है। इस पर बारीक वर्क भी है। केरल, एंटिक, रॉयल ज्वेलरी कलेक्शन के साथ-साथ इटेलियन ज्वेलरी कलेक्शन भी खास है। आम लोग भी डायमंड ज्वेलरी ले सकें, इसलिए इसके 1 ग्राम का स्पेशल कलेक्शन मौजूद है। इसमें जड़ाऊ वर्क भी है। नेकलेस, चूडिय़ां आदि वजनदार पसंद की जा रही हैं।