24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / video: गाली-गलौज का बदला लेने कर दी फायरिंग, दो की मौत, दो गंभीर, सागर रेफर

video: गाली-गलौज का बदला लेने कर दी फायरिंग, दो की मौत, दो गंभीर, सागर रेफर

- एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया था हमला- बंदूक, लाठी, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे थे आरोपी- छर्रे और कुल्हाड़ी लगने से हुई मौत- आसपास बैठे लोगों को भी लगे छर्रे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

sachendra tiwari

•

Updated: 23 Dec 2023, 12:24 PM IST

अस्पताल पहुंची पुलिस

अस्पताल पहुंची पुलिस

बीना. आगासौद थानांतर्गत ग्राम शेखरपुर में शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, यहां गाली-गलौज का बदला लेने के लिए एक परिवार पर गांव के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 9 बजे मलखान पिता जाहर सिंह यादव (50) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अलाव ताप रहे थे, तभी अचानक गांव के एक दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही लाठी, कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। हमले में मलखान की पत्नी सरस्वती सिंह यादव (45), रिश्ते का भाई रुपेन्द्र पिता मुन्नालाल यादव (25) को छर्रे लगने और कुल्हाड़ी से वार करने पर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलखान, छोटे भाई हरीसिंह यादव भी गंभीर हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल से सागर रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार नरेश को भी छर्रे लगे हैं, जिसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला के बेटा दशरथ यादव ने बताया कि घटना की बाद मौके पर दो घंटे बाद मंडीबामोरा चौकी पुलिस पहुंची थी। यदि पुलिस या एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं, विवाद का कारण एक माह पहले चुनाव को लेकर हुई गाली-गलौज बताई जा रही है। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी, लेकिन अचानक हमला कर दिया। पीडि़तों ने गांव के कमल सिंह, नितिन यादव, निर्भय यादव, जसवंत यादव, भारत यादव, अरविंद यादव सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया है, जो हथियार लेकर पहुंचे थे।

IMAGE CREDIT: patrika

मामला किया गया है दर्ज
घटना में दो एक महिला, पुरुष की मौत हुई। पीडि़त पक्ष ने जिन लोगों पर संदेह जताया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रशांत सुमन, एसडीओपी, बीना