28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमी घटने से गिरा तापमान, 4 फरवरी से एक बार फिर बारिश के आसार

आगामी 3 फरवरी से शहर समेत कई इलाकों में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। इसका कारण है, कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी। जो एक बार फिर संभाग की फिजा में नमी बढ़ाने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Feb 2020, 6:18 PM IST

weather news

नमी घटने से गिरा तापमान, 4 फरवरी से एक बार फिर बारिश के आसार

सागर/ मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटो से संबाग के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई। रविवार शाम को भी तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम साफ होने के कारण फिजा में नमी का स्तर घटा है, जिसके चलते शहर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 3 फरवरी से शहर समेत कई इलाकों में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। इसका कारण है, कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी। जो एक बार फिर संभाग की फिजा में नमी बढ़ाने लगा है। अगर यही स्थिति रही तो 4 फरवरी से एक बार फिर संभाग के कई इलाकों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

पढ़ें ये खास खबर- योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब जहां चाहें वहां कराएं 5 लाख तक मुफ्त होगा इलाज


इसलिए हो सकती है बारिश

शनिवार को दिन का मौसम साफ था, दिन में तीखी धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी, वहीं शाम होते होते कश्मीर और हिमाचल की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर फिजा में ठंडक घुल गई। हालांकि, रविवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा, दिन में तीखी धूप देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आज भी सूरज ढलने के साथ सर्द हवाओं का सिलसिला शुरु होने की संभावना है। इन सर्द हवाओं के चलते तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी, जिसके चलते नमी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसी नमी के चलते सोमवार तक एक बार फिर संभाग के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं। अगर ऐसा रहा तो सोमवार को तापमान में बढ़तरी होगी, लेकिन मंगलवार तक बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें ये खास खबर- केंद्रीय बजट पर बोले कमलनाथ, इसमें जनता के मूल मुद्दे तो हैं नहीं प्रदेश सरकार का भी हक छीना


तापमान में होगा उतार चढ़ाव, ऐसा रहा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह में हवाएं अपनी दिशा बदलती रहेंगी, जिससे प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.9 और 0.6 डिग्री का इजाफा हुआ है।

पढ़ें ये खास खबर- पुलवामा मुठभेड़ में 3 आतंकियों को उतारा था मौत के घाट, अब राष्ट्रपति करेंगे जवान को सम्मानित


ये रहा नमी का प्रतिशत

नमी कम होने के तापमान में गिरावट होती है। बीते दिनों रात के वक्त नमी का प्रतिशत ज्यादा होने से तापमान ज्यादा बना हुआ था। बीती रात नमी 38% पहुंच गई। यानी आज रात के तापमान में और भी कमी दर्ज की जा सकती है। आज दिन में दिन में नमी 50 फीसदी दर्ज की गई।