दिल्ली के राधे पुरी जैन मंदिर समिति के माध्यम से भेजी गई जानकारी के अनुसार मुनि श्री तरुण सागर के शरीर से आत्मा का देवलोक गमन तड़का सुबह 3:00 बजके 18 मिनट पर हुआ है इस दौरान उपाध्याय गुप्ती सागर महाराज,मुनि सौभाग्य सागर महाराज, मुनि अरुण सागर महाराज सहित बड़ी संख्या में जैन मुनियों श्वेतांबर मुनियों और ब्रह्मचारी भैया की मौजूदगी रही ।रात भर ब्रह्मचारी भैया मुनि तरुण सागर के समक्ष जप ,पाठ, मंत्र उच्चारण,समाधि मरण भावना का वाचन करते रहे और गुरु की सेवा में लगे रहे । बताया गया है कि सुबह 7:00 बजे मुनि श्री तरुण सागर का मृत्यु महोत्सव शुरू हो गया है।