
jokes for patwari exam 2017
सागर. वाशिंगटन से अच्छीं मप्र की सड़कों के बाद अब इन दिनों प्रदेशभर में पटवारी परीक्षा को लेकर मसखरी चल रही है। सोशल मीडिया में जोक्स शेयर हो रहे हैं। मैसेज तो मैसेज लोग डबिंग कर वीडियो तक बना रहे हैं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जीएसटी, नोटबंदी जैसे मामलों में जितने जोक नहीं बने होंगे, उससे कहीं ज्यादा चुटकुले पटवारी परीक्षा को लेकर दौड़ रहे हैं। वीडियो भी ऐसे-ऐसे कि कोई भी हंसे बिना न रहे। एक वीडियो में तो अमेरिका के राष्ट्रपति कह रहे हैं कि उन्होंने भी पटवारी परीक्षा का फॉर्म भर दिया है।
मसखरों द्वारा रातोंरात सैकड़ों जोक्स पटवारी परीक्षा को लेकर तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही लगभग हर तीसरी पोस्ट पटवारी परीक्षा पर आधारित ही सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल हो रही है। एक डबिंग वीडियो में शोले के प्रसिद्ध डायलॉग पर भी पटवारी परीक्षा की पटकथा लिखी गई है।
शहर की स्थिति
- शहर के करीब हर दूसरे घर से पटवारी परीक्षा का एक उम्मीदवार।
- जिले में लगभग 80 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरे हैं।
- पटवारी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जगह-जगह कोचिंग संचालित।
- 250 से 5000 रुपए तक की फीस देने पर परीक्षा पास करवाने का दावा।
कुछ मजेदार जोक्स
1. नौकर: मालिक आपका ये कुत्ता तो एकदम इंसान जैसा दिखता है, क्या खिलाते हैं?
मालिक: ये मेरा बेटा है पटवारी की तैयारी करते-करते एेसा दिखने लगा है।
2. न वफा का जिक्र होगा, न वफा की बात होगी,
अब मोहब्बत जिससे भी होगी, पटवारी बनने के बाद होगी।
3. हमारी बेरोजगारी का अंदाजा तुम क्या लगाओगे गालिब,
हम तो कब्रिस्तान से भी गुजरते हैं तो मुर्दे उठकर कहते हैं,
भाई पटवारी का फॉर्म डाल देना।
4. जब तक है दिल में तुम्हारे नारी, नहीं बन सकते तुम पटवारी।
5. पैसे नहीं हैं तो मांग लो उधारी और जीना है सुकून से तो बन जाओ पटवारी।
6. लड़की के पीछे अभी भी है तुम्हारी गाड़ी, एेसे में बेटा नहीं बन पाओगे पटवारी।
Published on:
18 Nov 2017 02:33 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
