7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड 26 जनवरी के पूर्व शत-प्रतिशत बनाएं

- राजस्व महाअभियान, जन कल्याण अभियान में सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें

सागर. राजस्व महाअभियान, जन कल्याण अभियान में सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें और 70 प्लस वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड 26 जनवरी के पूर्व शत-प्रतिशत बनाएं। साथ ही कार्यों में प्रगति न लाने पर राजस्व अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने दिए। डॉ. रावत ने कहा कि शासन के महत्वाकांक्षी अभियान, राजस्व महाअभियान व जन कल्याण अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें और राजस्व प्रकरणों का निराकरण शत-प्रतिशत करें। किसी भी व्यक्ति की राशि का आवंटन शेष नहीं रहना चाहिए। इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाण पत्र 24 घंटे में बने और 15 दिनों के भीतर फौती उठाने का कार्य भी किया जाए।