
सागर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों को लेकर धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि अभियान 5 जून शुरू किया गया है। संकल्प से सिद्धि के तहत 21 जून विश्व योग दिवस, 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई जन्म जयंती तक विविध कार्यक्रम, 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वें वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यक्रमों सफल व प्रभावी संचालन के लिए क्रियान्वयन समिति का गठन भी किया गया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान के लिए संयोजक वृन्दावन अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष, सह-संयोजक अमित कछवाहा जिला महामंत्री, सदस्य चैन सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, सदस्य सविता साहू को बनाया गया है।
21 जून- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए संयोजक शैलेष केशरवानी, सह-संयोजक निकेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, सदस्य यश अग्रवाल, मनीष चौबे
23 जून- डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से 6 जुलाई जयंती तक के लिए संयोजक जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, संध्या भार्गव समेत अन्य।
25 जून- आपातकाल के काले अध्याय का 50 वां वर्ष के लिए संयोजक डाॅ.वीरेन्द्र पाठक, नितिन सोनी, विक्रम सोनी समेत अन्य
Updated on:
8 Jun 2025, 7:51 PM IST
Published on:
8 Jun 2025, 7:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.