26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News /  पैरालिसिस से कैंसर तक,  जाने दुर्लभ जड़ी-बुटियों का चमत्कारी इलाज (Ayurvedic herbal treatment for cancer and paralysis)

 पैरालिसिस से कैंसर तक,  जाने दुर्लभ जड़ी-बुटियों का चमत्कारी इलाज (Ayurvedic herbal treatment for cancer and paralysis)

मप्र इस मायने में खुशकिस्मत है कि यहां दुर्लभ जड़ी-बुटियों का अकूत खजाना है। यदि दुनिया तक इस खजाने को सही तरीके से पहुंचाया जाए तो यह प्रदेश की उन्नति का बड़ा जरिया बन सकता है। नए वर्ष में सफलता का 16वां शृंगार साबित हो सकता है।
6 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 7 Jan 2016, 10:33 PM IST

सागर. नईजीवन शैली से बढ़ रही शारीरिक परेशानियों और अंग्रेजी दवाओं के दुष्प्रभाव लोगों को फिर प्रकृति और प्राकृतिक चिकित्सा के करीब लेकर आए हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का संतुलन बनाए रखने के लिए लोग दुर्लभ जड़ी-बुटियों की मदद ले रहे हैं। मप्र इस मायने में खुशकिस्मत है कि यहां दुर्लभ जड़ी-बुटियों का अकूत खजाना है। यदि दुनिया तक इस खजाने को सही तरीके से पहुंचाया जाए तो यह प्रदेश की उन्नति का बड़ा जरिया बन सकता है। नए वर्ष में सफलता का 16वां शृंगार साबित हो सकता है।

ग्वालियर-देसी जड़ी-बूटी का आयुर्वेद इलाज बना पैरालिसिस मरीजों का सहारा
देसी जड़ी-बूटियों वाला आयुर्वेदिक इलाज गठिया, स्पॉन्डिलाइटिस और पैरालिसिस के मरीजों के लिए फिटनेस का फॉर्मूला साबित हो रहा है। ग्वालियर सहित अंचल के कई जिलों से चलने-फिरने में लाचार मरीज का जड़ी बूटियों से शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में आकर डॉ. विवेक देवलिया से इलाज करा रहे हैं और उन्हें फायदा भी हो रहा है। हर माह 2500 से अधिक मरीजों का इलाज यहां किया जा रहा है। पंचकर्म विभाग में 29 तरह की पद्धति से मरीजों का इलाज किया जाता है।


ये हैं प्रमुख चिकित्सा प्रक्रियाएं
स्नेहन-गठियावा, स्पॉन्डि लाइटिस के मरीजों को एक टेबल पर लिटाकर शरीर पर औषधि युक्त तेल की मालिश की जाती है। शरीर के जिस अंग में दिक्कत है, वहां प्रशिक्षित स्टाफ विशेष प्रकार की मालिश करता है।
स्वेदन-गठियावाय, स्लिप डिस्क, पैरालिसिस के मरीजों को केबिन में लिटाया या बैठाया जाता है। केबिन में केवल गले से ऊपर का हिस्सा बाहर रहता है। इसके बाद केबिन में औषधियुक्त भाप छोड़ी जाती है।
शिरोधरा-अनिद्रा, बेचैनी, बालों का झडऩा आदि रोगों से पीडि़त मरीजों को शिरोधरा टेबल पर लिटाया जाता है। इसके बाद उसके मस्तिष्क पर औषधियुक्त तेल की बूंदें गिराई जाती हैं।


एक्सपर्ट कमेंट- बेहतर रिजल्ट मिल रहे हैं
जड़ी-बूटियों से इलाज के अच्छे रिजल्ट मिल रहे हैं। पैरालिसिस, गठियावाय, अनिद्रा, बेचैनी व अन्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों को स्नेहन, स्वेदन, नस्य व अन्य प्रक्रियाओं द्वारा चिकित्सा दी जाती है।
डॉ.महेश शर्मा, डीन, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज

भोपाल-कैंसर का इलाज वृंदा तुलसी
मरवादोना या वृंदा तुलसी राजधानी में होशंगाबाद रोड के किनारे काफी मिलती है। राजधानी में वृक्षमित्र के नाम से पहचाने जाने वाले सुनील दुबे ने इसका कैंसर के उपचार में सफल प्रयोग किया है। दुबे के अनुसार वे पिछले 4 साल से कैंसर मरीजों के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम आए हैं। वृंदा तुलसी के पत्तों का दो बूंद रस प्रतिदिन कैंसर मरीजों की जीभ पर टपकाते हैं। इससे कुछ ही महीने में उनके चेहरे की चमक बढ़ जाती है। कैंसर इससे ठीक नहीं होता लेकिन शरीर में होने वाले उसके दुष्प्रभाव रूक जाते हैं। कैंसर की वृद्धि को यह जड़ी रोकती है। इसके साथ इसका उपयोग दर्दनिवारण में भी होता है। किसी ाी प्रकार के दर्द में इसके पत्तों के रस से राहत मिलती है।


दूजी घास या यूफोर्बिया हिलटा
यह घास जंगलों में मिलती है। कलियासोत और बुधनी के जंगल में यह घास काफी मिलती है। इसका महिलाओं के श्वेत प्रदर रोग को ठीक करने में काफी अच्छा उपयोग है। इसकी सिर्फ पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इसकी पत्तियां पीसकर खाने से यह रोग ठीक हो जाता है। दुबे के अनुसार इसका उपयोग वे पिछले दो साल से इलाज में कर रहे हैं। इसके साथ वे लगातार इन जड़ी बूटियों की पहचान और उनके गुणों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।



इंदौर-दुर्लभ औषधि: नाम दहीमन पर करीब नहीं आता सांप
अ लग-अलग रूपों में पाई जाने वाली इन औषधियों का उपयोग जंगल के आसपास रहने वाले लोग, रोगों के उपचार में करते हैं। इनमें कुछ जैसे हर्रा, भारंगी, अर्जुन, पाडर सहित कई अपनी महत्ता बरकरार रखे हैं, लेकिन सोमवल्ली, दहीमन, वीजा साल, जैसी दुर्लभ औषधियां विलुप्तता की ओर रुख कर रही हैं।

संरक्षित रखने को प्रशिक्षण
अपर मुख्य वन संरक्षक पीसी दुबे मालवा-निमाड़ के जंगलों में इन प्रजातियों को स्थानीय लोगों के साथ खोज कर इन्हें संरक्षित भी कर रहे हैं। प्रदेश में दुर्लभ औषधीय जंगल क्षेत्र रीवा-सतना के जंगलों में पाए जाने वाली औषधियों की खोज से शुरुआत हुई और आज मालवा-निमाड़ के जंगलों में भी इसे मुहिम की तरह बनाए हुए हैं। कुछ औषधियों के गुणों को बताते हुए कहते हैं, इनकीं पहचान कर वहीं के लोगों को सुरक्षित रखने और प्रजाति को बढ़ाने को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया, चित्रकूट के जंगलों में पैस्वनी नदी के किनारों पर मिलने वाला निरगुंडी कंद (औषधि के रूप में) अत्यंत ही खतरे में है।
यहां के जंगलों में पाई जाने वाली हथफन एक पौष्टिक बूटी है। इसके पत्तों का आकार हाथी के कान जैसा होता है।

मालकांगनी (सिलेस्टस पैनीकुलाटा): यह आदिवासी क्षेत्रों में मिलती है। इसका तेल बनाया जाता है। ब्रेन व शरीर पर मालिश में इसका उपयोग किया जाता है।
सुआरुख (बिलेसिया पेंटागाइरा): यह कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में मिलती है। इसका रस कटे अंग को ठीक करता है।

उज्जैन- खीर पिलाकर भगा रहे कुपोषण
साल भर में एक हजार से अधिक कुपोषित बच्चों का इलाज करने वाले हैं उज्जैन के सेवानिवृत्त जिला आयुष विभाग अधिकारी डॉ. विनोद बैरागी और सेवानिवृत्त कुपोषण प्रभारी रहे डॉ. एसएन पांडे। दोनों 29 दिसंबर 2015 को ही सेवानिवृत्त हुए है पर कुपोषित बच्चों की सेवा के लिए वे अब और अधिक तत्परता से जुट गए हैं। डॉ. बैरागी के मुताबिक शासन अपने स्तर पर कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए प्रयासरत है। हमने बस इस प्रयास को सार्थक बनाने की कोशिश की है। क्षीरपाक आयुर्वेद पद्धति को अपनाया और अश्वगंधा, सतावरी, मुलेठी व सौंठ को मिलाकर सुपुष्टी चूर्ण तैयार किया। 50 ग्राम दूध, 50 ग्राम पानी, 10 ग्राम शक्कर में 4 ग्राम चूर्ण की खीर प्रति कुपोषित बच्चे को देने लगे। 26 जून 2014 को बडऩगर के जहांगीरपुर गांव से शिविर की शुरुआत की। शासन को यह फार्मूला पसंद आया। खीर पिलाने के साथ ही 15 मिनट बच्चों की मसाज भी शुरू कर दी। 21 दिन का शिविर हर जगह लगाने लगे। नतीजा सालभर में एक हजार से अधिक कुपोषित बच्चे सुपोषित होने लगे। अब शासन खुद इसी तर्ज पर प्रदेशभर में महिला बाल विकास विभाग को यह चूर्ण तैयार कर उपलब्ध करवा रहा है। डॉ. बैरागी वर्तमान में भी 97 कुपोषित बच्चों का इलाज महिला बाल विकास विभाग की मद से आंगनबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाकर कर रहे है। डॉ. बैरागी द्वारा स्वाइन फ्लू के लिए पिछले साल बनाया काड़ा भी हजारों लोगों ने पिया था।
खीर पिलाने से पहले 15 मिनट मसाज
कुपोषित बच्चों को खीर पिलाने से पहले 15 मिनट मसाज की जाती है। चंद मिनटों की मसाज के बाद खीर पीते ही बच्चा डेढ़ से दो घंटे की नींद सोता है और उठते ही उसे भूख लगती है। शिविर के माध्यम से मसाज व खीर का यह क्रम 21 दिन निरंतर चलता है।
एक्सपर्ट कमेंट-बच्चों को हो रहा फायदा
आयुर्वेदिक खीर पिलाने और मसाज से 40 से 50 प्रतिशत बच्चों को फायदा हो रहा है। 1 अगस्त 2014 को कुपोषित बच्चों की संख्या का आंकड़ा 5927 था जो घटकर इस साल 2009 रह गया है, यह चमत्कार है।
रजनीश सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग


रीवा-जलप्र्रपात की फुहार से औषधीय पौधों को मिल रहा जीवन
विंध्य क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक क्योंटी क्षेत्र दुर्लभ औषधियों का केंद्र हैं। यहां की औषधियों को संरक्षित करने को मप्र शासन ने कार्ययोजना बना ली है।

पयर्टन केन्द्र भी...
रीवा शहर से 35 किमी. दूर बैकुंठपुर अन्तर्गत क्योंटी क्षेत्र आता है। यहां की पहाडिय़ों में दुर्लभ औषधियों में प्रमुख रूप से सोमबल्ली, मोरशिखा, पथरचटा जैसी औषधियों की बहुतायत है। इसके अलावा भी दर्जनों प्रजाति की औषधीय पौधे यहां पाए जाते हैं। जिनसे असाध्य रोगों का इलाज संभव है। आयुर्वेद में इनकी उपयोगिता को देखते हुए ही वन विभाग ने इसे जैव विविधता क्षेत्र के रूप में संरक्षित करने का प्रस्ताव बनाया था। प्रस्ताव पर जैव विविधता बोर्ड ने मुहर भी लगा दी है। करीब 11 एकड़ क्षेत्र के संरक्षण की बात चल रही है। गौरतलब है कि महाना नदी यहां से गुजरती है। जिसमें 350 फीट गहरा जलप्रपात यहां पर है। जो पर्यटकों को लुभाता है। इसी जल प्रपात की फुहार से यहां प्रस्फुटित होने वाले औषधीय पौधों का नया जीवन मिल रहा है।