4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आध्यात्म की ओर पुलिस : ध्यान, मेडिटेशन करा रहे, जिससे शरीर स्वस्थ्य और काम में एकाग्रता आए

भागदौड़ भरी जिंदगी, नौकरी, मानसिक तनाव, थकान से मुक्ति पाकर एकाग्रता के साथ काम करने को लेकर अब पुलिस आध्यात्म का सहारा ले रही है। वैसे तो समय-समय पर विभाग मेडिटेशन
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Madan Tiwari

•

Updated: 12 May 2025, 4:12 PM IST

हैदराबाद में संचालित हार्टफुलनेस संस्था से साइन हुआ एमओयू

सागर. भागदौड़ भरी जिंदगी, नौकरी, मानसिक तनाव, थकान से मुक्ति पाकर एकाग्रता के साथ काम करने को लेकर अब पुलिस आध्यात्म का सहारा ले रही है। वैसे तो समय-समय पर विभाग मेडिटेशन को लेकर शिविर आयोजित करता रहता था, लेकिन 2 फरवरी को पुलिस मुख्यालय ने हैदाराबाद में नि:शुल्क योग, ध्यान केंद्र संचालित करने वाले वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश पटेल (दाजी) के साथ एमओयू साइन कर लिया है, जिसके बाद अब थानों में पदस्थ और रिजर्व बल को ध्यान, योग और मेडिटेशन कराया जा रहा है।

पुलिस विभाग के ट्रेनर एएसआई संदीप तिवारी ने बताया कि हालही में उन्होंने मकरोनिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण शिविर लगाए हैं। हार्टफुलनेस की ओर से जोनल क्वॉडिनेटर प्रतिभा शांडिल्य और उनके 8 ट्रेनर इसमें पुलिस की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद से प्रशिक्षण लेकर आए प्रधान आरक्षक हरपाल सिंह व इमरत अहिरवार भी प्रशिक्षण दे रहे हैं।

- कार्यप्रणाली में अंतर देख लिया निर्णय

जानकारी के अनुसार विभाग ने 2018 से जेएनपीए व पीटीएस में होने वाले प्रशिक्षण में मेडिटेशन का एक सेशन अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद जो बैच प्रशिक्षित होकर निकले उनके और पुराने बैच के अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में अंतर देख विभाग ने हार्टफुलनेस संस्था से एमओयू साइन करने का निर्णय लिया गया है।

- तीन दिन में तीन सेशन

पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को फिलहाल तीन दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें तीन सेशन होते हैं। पहले दिन रिलैक्सेशन व 20 से 25 मिनट तक ध्यान कराया जाता है। दूसरे दिन इनर कंडीशन क्लीनिंग और तीसरे दिन प्रार्थना और फिर मेडिटेशन कराया जाता है। प्रशिक्षण के बाद सभी को घर में प्रतिदिन अभ्यास करने का सलाह दी जाती है और यदि कोई चीज समझ न आए तो इसमें प्रशिक्षक मदद करते हैं।