
सागर. बिजली चोरी के मामले में अब तक आम लोगों पर कार्रवाई कर रही बिजली कंपनी ने अब रसूखदार और नेताओं के घरों की जांच करना शुरू कर दिया है। इसी जांच में समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गौरी यादव के घर बिजली चोरी पकड़ी गई है। यादव सिंगल फेस कनेक्शन पर थ्री-फेस की केबल डालकर तीन एसी चला रहे थे।
गर्मी शुरू होने के बाद बिजली कंपनी शहर में लगातार एसी कनेक्शन वाले घरों व १० किलोवाट के लोड से ज्यादा के कनेक्शनों की जांच कर रही है। इसी के तहत शुक्रवार की शाम करीब ४ बजे कार्यपालन अभियंता एसके सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षण कर रही टीम इतवारी टौरी पहुंची। यहां टीम ने गौरी यादव के घर के कनेक्शन की जांच की, जिसमें बिजली चोरी की पुष्टि हुई है। तीन एसी सिंगल फेज कनेक्शन पर थ्री-फेज केबल डाल चलाए जा रहे थे ।
दूसरे दिन घर में डला मिली ताला
जांच दल ने पाया कि गौरी यादव के घर का कनेक्शन रिकॉर्ड में सिंगल फेस है, जबकि मौके पर थ्री फेस कनेक्शन की लाइन डली थी। कंपनी ने शुक्रवार को आगे कार्रवाई नहीं की, लेकिन शनिवार को यादव के घर के कनेक्शन को थ्री फेस में परिवर्तित करने के लिए जब टीम पहुंची तो ताला डला मिला। चोरी पकड़े जाने के बाद अब कंपनी के अधिकारी उनका पूरा लेखा-जोखा खंगालेंगे। इसमें बीते एक साल के बिलों की जांच होगी और उसी हिसाब से रिकवरी वसूली जाएगी। तीन एसी सिंगल फेज कनेक्शन पर थ्री-फेज केबल डाल चलाए जा रहे थे ।
अवैध रूप से थ्री फेस कनेक्शन
इतवारी में जांच के दौरान गौरी यादव के घर पर चोरी की बिजली से एसी चलते पाए गए हैं। वहां पर अवैध रूप से थ्री फेस कनेक्शन के लिए केवल डली थी। बीते एक साल के बिलों की जांच होगी।
- जीडी त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
Published on:
15 Apr 2018 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
