27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“जय श्री राम” बोलने पर बच्चों को किया सस्पेंड, लिखकर मंगवाई बच्चों से माफी

जय श्री राम बोलना मध्यप्रदेश में कुछ बच्चों को भारी पड़ गया है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Dec 2022, 8:41 AM IST

photo

"जय श्री राम" बोलने पर बच्चों को किया सस्पेंड, लिखकर मंगवाई बच्चों से माफी

सागर. जय श्री राम बोलना मध्यप्रदेश में कुछ बच्चों को भारी पड़ गया है, चंद बच्चों ने स्कूल में लंच के समय जय श्री राम के जयकारे लगाए थे, जिसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने करीब 18 बच्चों को सस्पेंड कर दिया और कई बच्चों से माफी नामा भी लिखवाया गया, इस संबंध में जहां जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि ये स्वतंत्रता का अधिकार है, वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे हंगामा कर रहे थे।

क्रिश्चन स्कूल में लगाए जय श्री राम के नारे
स्कूल में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को जय श्रीराम के जयकारे लगाए जाने पर 30 बच्चों पर कार्रवाई की गई। इनमें से डेढ़ दर्जन बच्चों को सस्पेंड किया गया है। मामला शहर में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूूल का है। बताते हैं, लंच के समय 10 वीं के विद्यार्थी क्लास में बैठे थे। इसी दौरान मस्ती में वे जयकारे लगाने लगे। जैसे ही यह बात स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची तो उन्होंने 30 बच्चों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन को सस्पेंड कर दिया, जबकि शेष से माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया है।

प्रबंधन बोला- 1 को किया सस्पेंड
प्राचार्य सिस्टर मोली का कहना है कि लंच ब्रेक में स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी हंगामा व जूनियर्स छात्रों को परेशान कर रहे थे। इसी बात को लेकर एक प्रमुख विद्यार्थी को सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़ें : सौर उर्जा सिस्टम पर मिल रही 14588 रुपए की सब्सिडी

बच्चों को यदि सस्पेंड किया गया है तो यह गलत है। सभी को अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है।
अखिलेश पाठक, डीईओ सागर

यह भी पढ़ें : नई गाड़ियां खरीदने पर रजिस्ट्रेशन में मिलेगी 50% की छूट