27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SAGAR में अध्यक्ष पद पर लड़कियों का दबदबा, 17 में से 14 कॉलेज में फहराया परचम

छात्र संघ चुनाव में छात्राओं की इस जीत से छात्र राजनीति में छात्राओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Aakash Tiwari

•

Updated: 30 Oct 2017, 9:16 PM IST

student union election 2017

student union election 2017 result

सागर. एक हफ्ते से चल रहा छात्र संघ गठन का चुनावी माहौल सोमवार को थम गया। चुनावी नतीजे भी चौंकाने वाले रहे। जिले के १५ सरकारी व दो अनुदान प्राप्त कॉलेजों के चुनावी नतीजों की अगर हम बात करें तो 14 कॉलेजों में अध्यक्ष पद छात्राओं के खाते में गया है। छात्रसंघ के गैर दलीय चुनाव में शासन ने अध्यक्ष पद के लिए छात्राओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया था। इसमें 9 कॉलेजों में अध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए थे। हैरानी की बात है कि इसके अलावा पांच कॉलेजों में आरक्षित सीट न होने के बाद भी छात्राओं ने छात्रों को हराकर अध्यक्ष की कुर्सी पा ली। इस चुनाव में छात्राओं की इस जीत से छात्र राजनीति में छात्राओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पद पर भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा है। उपाध्यक्ष पद के लिए 9, सचिव के लिए 12 व सह सचिव पद के लिए 11 छात्राओं ने कब्जा जमाया है।

इस तरह रहे नतीजे

कॉलेज- अध्यक्ष/उपाध्यक्ष - सचिव/सहसचिव
आट्र्स एंड कॉमर्स- निधि पटेल/अभिमन्यु सोनी - नविता चौरसिया/राजसुरी परमार
गल्र्स डिग्री कॉलेज- नेहा जैन/सीमा राजपूत - दिव्या मिश्रा/दीप्ति दुबे
महाविद्यालय रहली- रचना चौरसिया/दीप्ति ठाकुर - अरुण कुर्मी/हेमलता राजपूत
महाविद्यालय राहतगढ़- शिल्पी राय/प्रियंक तिवारी - भारती गौंड़/राजेंद्र गौंड़
महाविद्यालय खुरई- कविता राजपूत/अंकित ठाकुर - भावना ठाकुर/निहाल यादव
महाविद्यालय गढ़ाकोटा- हिमानी तिवारी/पुष्पलता अहिरवार - आकांक्षा पांडेय/कामिनी चौरसिया
महाविद्यालय देवरी- सपना कुर्मी/प्रियंका दुबे - राधा लोधी/दिव्या अग्रवाल
कन्या कॉलेज बीना- अंजनी सोनी/रितु ठाकुर - सोनम सोनी/रेणुका लिटोरिया
पीजी कॉलेज बीना- आयुषी सोनी/शुभम ठाकुर - शिवांगी राय/शुभम ठाकुर
कॉलेज बंडा- विकेश श्रीवास्तव/स्वाति लोधी - मिनी राय/कृति जैन
कॉलेज ढाना- रोशनी मिश्रा/महिमा दुबे - अंशुल मिश्रा/जय मिश्रा
महाविद्यालय शाहगढ़- वैशाली असाटी/सोनम परमार - जया यादव/पूनम गौंड़
महाविद्यालय केसली- रिहाना खान/नामांकन नहीं - राहुल विश्वकर्मा/राहुल पटेल
महाविद्यालय मालथौन- निधि यादव/सोनू दांगी - प्रियम शर्मा/अंजना अहिरवार
नवीन महाविद्यालय मकरोनिया- पदाधिकारियों के चुनाव नहीं हुए
सर हरिसिंह गौर महाविद्यालय- आकाश साहू/देवेंद्र सोनी - डाली वाल्मीकि/गीता पटेल
श्री वल्लभ दास माहेश्वरी खुरई- पूनम यादव/रिनी यादव - सोनम ठाकुर/नेहा दांगी

सागर जिले में हुए छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं। अध्यक्ष पद पर छात्राओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। १४ सीटों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है।
डॉ. आरके गोस्वामी, विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त संचालक