4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विमेन प्रीमियर लीग में अपनी बॉलिंग का जलवा बिखरेगी सागर महिला डिवीजन टीम की कप्तान

बेंगलुरु में खिलाडिय़ों के ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसमें डिवीजन एसोसिएशन महिला क्रिकेट टीम की कप्तान क्रांति गौंड़ की बेहतरीन बॉलिंग को देखते हुए यूपी वॉरियर ने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Madan Tiwari

•

Updated: 19 Dec 2024, 11:19 AM IST

बॉलिंग की दम पर सागर को जिता चुकी कई टूर्नामेंट, यूपी वॉरियर ने 10 लाख रुपए में खरीदा

सागर. बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई विमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए हालही में बेंगलुरु में खिलाडिय़ों के ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसमें डिवीजन एसोसिएशन महिला क्रिकेट टीम की कप्तान क्रांति गौंड़ की बेहतरीन बॉलिंग को देखते हुए यूपी वॉरियर ने 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीदा है। क्रांति सागर की डिवीजन की महिला/पुरुष में से पहली स्थानीय क्रिकेटर हैं, जो इस स्तर पर पहुंची हैं।

एसोसिएशन के सचिव पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि क्रांति की इस उपलब्धि पर पूरे एसोसिएशन को गर्व है। इससे हमारे सागर की महिला क्रिकेट टीम को बल मिलेगा। क्रांति के चयन पर सागर डिवीजन एसोसिएशन के संरक्षक राजबहादुर सिंह, सुनील भाई पटेल, अध्यक्ष प्रदीप लारिया, चेयरमैन प्रो. केएस पित्रे सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

- अंडर-16 से सीनियर टीम तक पहुंचीं

सागर डिवीजन के ऑफिस इंचार्ज सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि क्रांति मूल रूप से छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली है। छतरपुर डिस्ट्रिक्ट से अपने क्रिकेट कॅरियर की शुरुआत की और सागर डिवीजन की गल्र्स अंडर-16 टीम को कप्तानी करते हुए फाइनल तक पहुंचाया, टीम उप विजेता रही थी। क्रांति लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एमपीसीए के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करती रही है और इसी प्रदर्शन के चलते वह मध्यप्रदेश की अंडर-16, अंडर-19 अंडर-23 व सीनियर टीमों में शामिल होती रही है।

- पिछले साल नेट बॉलर के रूप में चुना था

यह पहली बार नहीं है, जब क्रांति गौड़ का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ हो। इसके पहले वह वर्ष 2023 में उसे मुंबई इंडियंस की महिला टीम में नेट बॉलर के रूप चुना गया था। वर्तमान में मध्यप्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। हालही में बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विरुद्ध 9 ओवर में मात्र 24 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ दी मैच भी रही।