26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंडा तेज हवा से घर का उड़ा छप्पर, दो बच्चे घर के बाहर गिरे

बंडा. बंडा तहसील के ग्राम गोरा खुर्द में हुई तेज बारिश से एक कच्चे घर का छप्पर उड़ गया। घर के अंदर छप्पर पकड़े दो बच्चे भी उड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम गोरा खुर्द में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई थी। तेज हवा के कारण अमोल नागवंशी के कच्चे घर का छप्पर भी उड़ गया। इसके साथ ही हवा में उसके दो बच्चे भी उड़ कर बाहर गिर गए। दुर्घटना में दोनों बच्चों को चोटें आईं हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। तेज आंधी में घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

एक घंटे तक चलीं थीं हवाएं

बीते दिन सागर समेत बंडा क्षेत्र में तेज रफ्तार से करीब एक घंटे तक हवाएं चलीं। इनकी गति करीब 60-65 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज आंधी के बाद कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।