4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nauradehi Wildlife Sanctuary: एक अप्रैल से नौरादेही वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी की सीमा पर रोक, जाने से पहले जान लें नियम

Nauradehi Wildlife Sanctuary: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी ( Nauradehi Wildlife Sanctuary) में एक नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Puja Roy

•

Updated: 18 Mar 2024, 4:48 PM IST

Nauradehi Wildlife Sanctuary

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में एक नया नियम 1 अप्रैल से लागू हो रहा है। रात के समय गाड़ी बहुत तेज से निकलती है। जिस कारण से सड़क पार कर रहे जंगली जानवरों के साथ दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती हैं। नौरादेही वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में करीब 19 बाघ है। पिछले कुछ दिनों में सड़क पार करते हुए बाघ यहां नजर आए हैं। गाड़ी की आवाज के कारण जानवरों को दिक्कत होती है। टाइगर रिजर्व के स्टाफ द्वारा दिन में निकलने वाली भारी गाड़ी को एक पर्चा दिया जा रहा है। आप भी जानें क्या है ये नया नियम, जिसके बांटे जा रहे हैं पर्चे...

ये है नया नियम
1 अप्रैल से सूरज ढलने से लेकर सूरज उगने तक यानि की रात में गाड़ी के आवागमन पर रोक रहेगी। गाड़ूी की अधिकतम स्पीड 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। साथ ही वाहन का हार्न न बजाएं, किसी तरह का कचरा, प्लास्टिक और बोतल क्षेत्र में न फेंके। नियम तोड़ने वाले पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। टाइगर रिजर्व में लगातार टाइगर और दुसरे वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से अब वो सड़क पर भी दिखाई देने लगे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रात के समय केवल इमरजेंसी वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी।


पर्चे में लिखा है कि 'दिन में गुजरने वाले गाड़ी चालक सड़कों पर किसी भी प्रकार के सामान न डालें, क्योंकि सामान देख बंदर इनको खाने आने लगते हैं। जिस कारण दूसरे गाड़ी से टक्कर लग जाती हैं। ऐसे में कई बार कई बेज़ुबान जानवरों की मौत हो चुकी है।'


ये नियम 1 अप्रैल से लागू होगा। इसके प्रचार-प्रसार में टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी जोर-शोर से लगे हैं। अभी गाड़ी का आना-जाना चालू है। जो भी गाड़ी टाइगर रिजर्व के रास्ते से गुजर रही है, उनके चालकों को वनकर्मी इस बारे में जानकारी देकर सावधान कर रहे हैं।


वीरांगना टाइगर रिजर्व में बाघों के अलग-अलग जगह बनाने के बाद अब बाघ अपने ही एरिया में शिकार की खोज में घूमते रहते हैं। झापन और मुहली के बीच एक महीने में कई बार बाघ को सड़क पार करते देखा गया है। यह जबलपुर और सागर का रास्ता रात के समय ज्यादा चलता है। मामला मीडिया में आने के बाद वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व अधिकारी ने रात में रिजर्व के रास्ते से आवागमन पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी किया है।