विलुप्त हो रहे गिद्ध विदेशों में सैर-सपाटा कर रहे हैं। बुंदेलखंड के गिद्ध हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चीन, नेपाल, पाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जाकर लौट रहे हैं। रिसर्च के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व, नौरादेही व वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के गिद्धों पर लगाए गए जीपीएस ट्रैकर से यह जानकारी सामने आई है। हिमालियन ग्रिफॉन गिद्ध चीन के तिब्बती क्षेत्र, काराकोरम रेंज के पास चीन पहुंचे। रोज औसतन 100 किमी दूरी तय की।