4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कार्यालयों के प्रदेश द्वार पर मिलेगी हेंडवॉश के लिए वॉशवेशन की सुविधा

अधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षणों तथा सार्वजनिक समारोहों भी 31 मार्च तक स्थगित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 19 Mar 2020, 9:02 AM IST

सागर. नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मददेनजर संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के प्रदेश द्वार पर वॉशवेसिन, हैण्डवॉश, हैण्ड सेनेटाईजर की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश

कमिश्नर अजय सिंह गंगवार ने संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स को दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यालय के बाहर प्रमुख द्वार जागरूकता के लिए एक फ्लैक्स लगवाया जाए जिस पर इस बात का उल्लेख किया जाए कि कार्यालय में प्रवेश करते वाले लोग हैण्डवॉश एवं हैण्ड सेनेटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें। इसकी जानकारी देने के लिए प्रमुख द्वार पर एक गार्ड, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की डयूटी भी लगाई जाए। इधर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थित बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा होती है, उसे 31 मार्च तक के लिए प्रतिबंधित किया है। कर्मचारियों की उपस्थिति अन्य तरीके से लिए जाने को कहा है। इसके अलावा अधिकारिक यात्रा, प्रशिक्षणों तथा सार्वजनिक समारोहों को भी 31 मार्च तक स्थगित किया गया है।