उपनिरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की बात कही। प्राचार्य डॉ. एके जैन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. उषा तिवारी ने छात्राओं को जीवन में निडरता के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। संचालन एवं आभार डॉ. एमएल सोनी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. माहिरा परवीन, डॉ. वीके अग्निहोत्री प्रो. डीपी यादव, डॉ. नमिता अग्निहोत्री, प्रो. आरएस तिवारी आदि उपस्थित थे।