अदनान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव शिवदासपुर के रहने वाले इकबाल का बड़ा बेटा था। अदनान के तीन और छोटे भाई हैं। अस्पताल पहुंचे गांव वालाें ने बताया कि, गांव में सभी अदनान को टशनी कहते थे और यह अक्सर लोगों से लड़ाई किया करता था। अदनान के खिलाफ 6 से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में बताए जा रहे हैं। अदनान की शादी भी नहीं हुई थी।