नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गीता राम का कहना है कि दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान मेडिकल वेस्ट बाहर और कचरे के डिब्बों में पड़ा हुआ पाया गया। यह घाेर लापरवाही है इसी के आधार पर ₹50000 जुर्माना लगाया गया है। इसी अस्पताल के मैनेजर का कहना है कि शुक्रवार को सफाई कर्मचारी छुट्टी पर था जिस कारण यह गलती हुई है, वरना हॉस्पिटल में मेडिकल कचरे का बिल्कुल ठीक से निस्तारण किया जाता है।