24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री की रेड के बाद खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, आठ से अधिक माफिया वांटेड घोषित

अवैध खनन के लिए बदनाम सहारनपुर में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की छापेमारी के बाद पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Oct 2017, 10:30 AM IST

saharanpur

सहारनपुर. अवैध खनन के लिए बदनाम सहारनपुर में मंत्री की छापेमारी के बाद अब बड़े स्तर पर पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। एसएसपी ने बेहट कोतवाली प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था, जिसके बाद अब बेहट पुलिस ने आठ खनन माफियाओं को चिन्हित किया है। चिन्हित सभी माफियाओं पर अवैध रूप से खनन कराने और उसका ट्रांसपोर्टेशन कराने के आरोप है। ये वही माफिया हैं, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी और यमुना पार से एक बार फिर इन माफियाओं के जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां यूपी की सीमा में घुस गईं थी। पुलिस ने इन सभी को वांटेड घोषित करते हुए न्यायालय से इनकी गिरफ्तारी का वारंट लेने की तैयारी भी कर ली है।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्राची के बयान पर देवबंदी उलेमाआें ने किया पलटवार

माफियाओं की तलाश में जबरदस्त छापेमारी

पुलिस सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मंत्री की छापेमारी के बाद सहारनपुर पुलिस पर खनन माफियाओं की नाक में नकेल कसने का पूरा दबाव है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी के साथ पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि यह मंत्री की छापेमारी का असर ही है कि कभी सैकड़ों की संख्या में डंपरों को निकलवाने वाली सहारनपुर पुलिस ने अब खनन के रेहड़ों को भी सीज करना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले नकुड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात से अधिक रेहड़ों को सीज किया था।

ये माफिया किए गए हैं चिन्हित

क्रशर वाले कुल तीन माफिया चिन्हित किए गए हैं। इन पर आरोप है कि यह अवैध खनन कराते हैं और अपने क्रेशरों में उस अवैध खनन को सप्लाई कराते हैं।

1. पप्पू निवासी देवधर थाना खिजराबाद
2. सुखविंदर सरदार खिजराबाद
3. असलम निवासी बेलगड

ये हैं डंपर और जेसीबी वाले खनन माफिया

1. इमरान पुत्र जमील निवासी देवधर
2. सुलेख निवासी देवधर
3. ईश्वर पुत्र रामजतन निवासी बल्लेवाला
4. अरुण पुत्र सुरेश बल्लेवाला
5. अजय पुत्र महक सिंह निवासी इस्माइलपुर