16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ले ली विवाहिता की जान !

परिजनों के आरोप के मुताबिक, दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 28 Sep 2017, 10:12 PM IST

Suicide

सहारनपुर. दहेज के लोभियों ने एक और विवाहिता की जान ले ली। घटना देवबंद के गांव बाबूपूरा की है। यहां पर दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। विवाहिता का शव संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता का नाम ममता है, जिसकी शादी सुनील से हुई थी। इस घटना का पता चलने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका को फंदे से नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस घटना की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई और विवाहिता की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर आरोप
बेटी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिलते ही ममता के परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में उसके परिजन ससुराल पहुंच गए और यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने यह आरोप लगाया कि ममता को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उनका कहना है कि ममता की शादी सुनील से 6 माह पहले हुई थी। परिजनों ने कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता के मुताबिक दान और दहेज भी दिया था, लेकिन उनके दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। वे कार की मांग कर रहे थे। शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल में लगातार परेशान किया जा रहा था। ममता के परिजनों ने सीधा आरोप लगाया कि ससुराल में दहेज के कारण हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर उसने मौत का रास्ता चुना लिया।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। अगर यह मामला दहेज से जुड़ा हुआ साबित होता है तो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।