scriptRashifal: जानिए गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन, सभी राशियों का राशिफल | Aaj ka Rashifal 14 November 2019 Today Horoscope in Hindi | Patrika News

Rashifal: जानिए गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन, सभी राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 14, 2019 08:48:11 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सभी राशि वालों के लिए खास है आज का दिन
चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियों का राशिफल
आज राेहिणी नक्षत्र में बन रहा है परिघ याेग

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Rashifal: गुरुवार आज 14 नवंबर 2019 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ रा मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi)
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन शाम का समय आपके लिए अच्छा है। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। परिवार जनों के सहयोग से धन लाभ होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो राशिफल वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सचेत रहने वाला दिन है। आज कुछ कठिनाइयां अचानक आ सकती हैं। पारिवारिक चिंताएं घेर सकती हैं। मन चंचल रहेगा। अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो जातक बेरोजगार हैं रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। किसी से भी द्वेष करने से बचें। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।

का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हाराशिफल मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। जो भी आपके रुके हुए कार्य उनमें गति आएगी। आज सफलता आपके कदम चूमेगी लेकिन ध्यान रखें जल्दबाजी बिल्कुल भी उचित नहीं है। लुभावने प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन धैर्य आवश्यक है। धैर्य नहीं रखा तो अच्छे लाभ गंवा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। निवेश कर सकते हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो राशिफल कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi)

गुरुवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ दिनों से अगर आप आर्थिक परेशानियों से परेशान हैं तो आज आपको इस परेशानी से निजात मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। इससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कुछ नए लोगों से आपकी आज मुलाकात होगी व्यवहार में सरलता बनाए रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे राशिफल सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi)
सिंह राशि वालों के लिए स्पोर्ट्स डे पर आज अच्छे योग बने हुए हैं। जो खिलाड़ी हैं उनके लिए अच्छा समय है। अपने हुनर का प्रदर्शन कीजिए आपके भविष्य के लिए रास्ते खुलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। महिला जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी आज ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें।
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो आज का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कभी खुशी तो कभी गम जैसे हालात रहेंगे लेकिन संयमित रहना आवश्यक है। अधिक खुश और अधिक दुखी होना भी उचित नहीं है। आज अभिमान करने से आपको बचना है। ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो दूसरों को बुरे लगते हों। शाम का समय आपके लिए अच्छा है। मित्रों और परिवार जनों का सहयोग मिल रहा है।
रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते राशिफल तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi)
तुला राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। अधिक रफ्तार आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि आज कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। आज आपकी राशि पूर्णता के योग बने हुए हैं।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi)
14 नवंबर 2019 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जो भी नया कार्य करेंगे उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। जो लोग आपसे नाराज हैं उन्हें मनाने का समय है। आज आपका व्यक्तित्व सभी का दिल जीत लेगा। इसलिए पुराने मामलों को भी निपटा लें। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए लड़ाई झगड़ों से दूर रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।
ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे राशिफल धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) धनु राशि वालों की राशि में अचानक यात्रा के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण कार्यों से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विदेश यात्रा के योग पर धनु राशि वाले की राशि में बने हुए हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दोपहर का समय थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है। बहस करने से बचें। वाणी में मधुरता रखें मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।

भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi)

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। लेकिन आज मकर राशि वालों को परिवार को समय देना चाहिए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सीनियर का सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी अच्छा समय है। आज कानूनी पचड़े में उलझना उचित नहीं है। कानूनी पक्ष कमजोर है। वाणी में मधुरता बनाए रखें सरल व्यवहार से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi)
कुंभ राशि वाले वाहन चलाते समय सचेत रहें। दुर्घटना की आशंका दिखाई दे रही हैं। पारिवारिक सदस्यों से बहस करना भी बिल्कुल उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन लाभ होंगे। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले पारिवारिक सदस्यों या फिर एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। अच्छी सलाह मिलने वाली है।
दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची राशिफल मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi)
मीन राशि वालों को आज दिन में कई अवसर प्राप्त होंगे कुछ लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं। धैर्य और तर्क के आधार पर फैसले लेने होंगे। जल्दबाजी बिल्कुल भी उचित नहीं है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। ऐसे में आप धोखा खा सकते हैं अभिमान आज बिल्कुल भी उचित नहीं है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो