scriptआज कन्या राशि वालाें के लिए सावधान रहने का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 14 june May 2018 | Patrika News

आज कन्या राशि वालाें के लिए सावधान रहने का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Jun 14, 2018 08:34:47 am

Submitted by:

shivmani tyagi

पंचाग के साथ जानिए आजका राशिफल बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

saharanpur news

rashifal

आज का पंचाग गुरुवार, 14 जून 2018
माह : ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : प्रथमा (२१:४१:४९+)
नक्षत्र : मृगशिरा (१४:०४:०८)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन
8:00 AM
: उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : गण्ड
सूर्योदय : ०५:२१
सूर्यास्त : १९:१८
राहुकाल : १४:०४ से १५:५०
आईए जानते हैं राशिफल आैर देखते हैं कि आज क्या कहते हैं सितारे

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको खर्च करते समय थाेड़ी सावधानी बरतनी है। फिजूलखर्ची से आज आपको बचना है। आज किसी बात को लेकर परिवार में तनाव भी हो सकता है। इसलिए वाणी पर भी संयम रखें । आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य भी खराब हाे सकता है इसकी वजह से भी आपको मानसिक तनाव रहेगा कार्य की अधिकता भी हो सकती है। आज दिनभर कार्यों में व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा इसलिए धैर्य बनाए रखें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप स्टूडेंट हैं तो आज आपको अध्धयन के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत और ईमानदारी से डटे रहना है। समस्याएं आएंगी लेकिन समाधान भी साथ लेकर आएंगी और शाम तक आपको कोई अच्छी खबर जरूर मिलेगी । अच्छी बात यह है कि आज भाग्य आपके साथ है इसलिए किसी भी तरह की अड़चनों से घबराना नहीं है उनका डटकर मुकाबाला करना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज बिना लाभ वाली यात्राएं भी आपको करनी पड़ेगी। पारिवारिक कार्यों में आप उलझे रहेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर रहें तब सावधान रहिएगा स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहिएगा। आज माैसम का असर भी आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर है। आज परिवार को समय देना अच्छा रहेगा। अगर परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं तो यह बेहतर है। पुराने कन्फ्यूजन भी दूर होंगे आज आपके लिए मेहनत करने का दिन है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसका पूरा परिणाम मिलने वाला है और आज भाग्य भी आपके साथ है
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दिन आज सामान्य से थोड़ा सा कम बेहतर है। आज किसी कानूनी पचड़े में पड़ने से आपको बचना है। अगर भूमि संबंधी कोई पहले से विवाद चल रहे हैं तो उसमें भी आज कोई नया कदम उठाने की जरूरत नहीं है। आज आपको भूमि संबंधी किसी नए पचड़े या विवाद से भी अपने आपकाे बचाकर रखना है। ध्यान रहे आज गुस्से पर काबू रखिए मामूली बात पर गुस्सा आ सकता है बहस करने से भी बचना है
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का दिन है। आज वाहन दुर्घटना की आशंका ही बन रही है। इसलिए यात्रा से बचें और बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा करें। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतनी है आज आर्थिक खर्च भी बढ़ सकता है। इसलिए कोई भी खरीदारी करते समय सोच विचार कर ही खरीदारी करें फिजूल खर्ची से आज आपकाे बचना है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए जितना हो सके सहयोगी रवैया रखिएगा। आज दिन भर आपका मन चंचल रहेगा लेकिन शाम को हालात सामान्य हो जाएंगे। इसलिए तनाव से परेशान हाेने जरूरत नहीं है धैर्य बनाकर रखना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। दिन में कार्य क्षेत्र में भी कार्य की अधिकता हो सकती है, लेकिन शाम को तनाव से मुक्ति मिलेगी घर पर किसी विशेष मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे माहौल खुशीमय होगा और दिनभर के तनाव छूमंतर हो जाएंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। परिजनों में या किसी प्रिय के साथ आज बहस करने से बचें ऐसा करने से कन्फ्यूजन होंगे और बेवजह का तनाव आपके बीच में खाई पैदा कर सकता है। आज दिनभर उतार चढ़ाव रहेंगे लेकिन आपको सामान्य व्यवहार रखना है। घर से बाहर जाते समय खानपान का आपको ध्यान रखना है। इसका सर पेट पर पड़ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने से आप परेशान रहेंगे लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगर आप आशियाना बनाने की सोच रहे हैं या बना रहे हैं तो आज इस योजना में विस्तार हाेने आैर सफलता मिलने के याेग बन रहे हैं। पारिवारिक परेशानियों के बारे में सोचते हुए दिन बीतेगा और इससे आपका कामकाज भी प्रभावित होगा। इसलिए एकाग्रता बनाए रखने की कोशिश करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप छात्र हैं तो आज आपके और पुस्तकों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत आज बिगड़ सकती है। कार्य क्षेत्र को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे अच्छी खबर यह है कि आज बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ है, जिससे आपको सफलता मिलेगी

मीन राशि

मीना राशि वालों के लिए आज दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपकी वाणी मीठी रहेगी और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आज परिवार से भी आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। परिवार में प्रेम का माहाैल बनेगा। कार्य क्षेत्र से भी आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। आज प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं
यह भी पढ़ें

कर्नाटक में जयनगर सीट पर जीत के बाद कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पीएम मोदी को दे दिया ये नया नाम

यह भी जानिए

माता मित्रं पिता चेति स्वभावात् त्रतयं हितम् |
कार्यकारणतश्चान्ये भवन्ति हितबुद्धय:||
माता, पिता और मित्र ये तीनों कहने के लिए तो तीन होते हैं पर ये एक ही होते हैं, क्योंकि ये तीनों ही अपने स्वभाव से हमेशा हित ही करते है।

जब कोई विशेष कार्य या विशेष परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है, तब ये तीनों ही हमें सही दिशा या सही बुद्धि देते हैं जो हमारे हित में होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो