scriptRashifal : गुरुवार आज कर्क राशि में है चंद्रमा, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल | aaj ka Rashifal in hindi 28 may 2020 | Patrika News
सहारनपुर

Rashifal : गुरुवार आज कर्क राशि में है चंद्रमा, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Highlights
गुरुवार आज अश्लेषा नक्षत्र में ध्रुव याेग बन रहा है। चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

सहारनपुरMay 28, 2020 / 08:24 am

shivmani tyagi

Aaj ka rashifal 30  Jan: सिद्ध योग में बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Aaj ka rashifal 30  Jan: सिद्ध योग में बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Rashifal in Hindi 28 may 2020 गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे यह जानने के लिए आईए चंद्र राशिफल से जानते हैं आज का राशिफल। सभी 12 राशियों के राशिफलस से आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ बता रहे हैं आज का भविष्यफल।
मेष राशि . गुस्से से बचना है। बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करना है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
वृष राशि . आज मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने की कोशिश कीजिए। समय परिवर्तन का है। नौकरी-पेशा जातकों की राशि में ट्रांसफर के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसी के साथ प्रमोशन भी होंगे। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए जा सकते हैं।
मिथुन राशि. वाणी में मधुरता आवश्यक है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। जल्दबाजी उचित नहीं है। मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।
कर्क राशि. मानसिक रूप से खुद को सरल महसूस करेंगे। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के सहयोग से आपको धन प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्य में आज मन को लगाइए इससे तनाव कम होंगे।
सिंह राशि. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आज आपको बहस नहीं करनी चाहिए। परिवार में किसी महिला के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। खर्च करते समय सचेत रहें। आपके आसपास का माहौल आपके अनुरूप नहीं है।

कन्या राशि. आत्मविश्वास से आज कन्या राशि वाले खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनके लिए उत्तम समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहें।

तुला राशि. आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज तुला राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान लगाएं।

वृश्चिक राशि. मन चंचल है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। पारिवारिक जनों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज दैनिक कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है।

धनु राशि. समय अच्छा है। परिवर्तन के योग बने हुए हैं। भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन गुस्सा करने से बचना है। आज बेवजह के मामलों में उलझने से भी आपको बचना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। जीवनसाथी का सहयोग मिल रहा है।

मकर राशि. मन में नकारात्मक भाव घर कर सकते हैं। ऐसे में आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। दूसरों के प्रभाव में आकर खुद के निर्णय करना उचित नहीं है। आज स्वतंत्र रूप से आपको निर्णय करने चाहिए बहस करने से बचें।

कुंभ राशि. समय अच्छा है लेकिन खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज भौतिक वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जनों से बहस ना करें। इससे विवाद हो सकते हैं। मनमुटाव हो सकते हैं।
मीन राशि . निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। खुश रहने की कोशिश कीजिए। अच्छे शब्दों का बातचीत करते समय प्रयोग कीजिए। आज किसी भी व्यक्ति काे अपनी ओर से ऐसी बातें आपको नहीं कहनी हैं जो आघात पहुंचाती हों।

Home / Saharanpur / Rashifal : गुरुवार आज कर्क राशि में है चंद्रमा, जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो