मेष राशि वालों को आज कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। आज खुद में आत्मविश्वास की कमी मेष राशि वाले महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं भी आज आप को घेरने की कोशिश करेंगी। आज मेष राशि वालों को समय से अपने कार्य निपटाने होंगे। आज एक ही समय पर अलग-अलग कार्य भी करने पड़ सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है जब परेशान हों तो पिता या जीवनसाथी से अपनी परेशानी साझा करें। आपकाे सही रास्ता दिखाई देगा।
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
मानसिक रूप से आज वृष राशि वाले खुद को थोड़ा सरल महसूस करेंगे लेकिन गुस्से की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। गुस्से में किसी को भी अपशब्द कहना आज आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से रिश्तो में कड़वाहट पैदा हो सकती है। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक आपको धन लाभ हाेंगे जिससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।
आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज धन लाभ के योग बने हुए हैं हालांकि जो धन आपने बचा कर रखा हुआ है उसमें आज कमी आ सकती है। आज खर्च की आशंका भी आपके साथ बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधान रहना होगा।
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। कर्क राशि वालों को आज निराश नहीं होना चाहिए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य करते रहिए। हिम्मत नहीं हारनी है, आपको सफलता मिलेगी। संतान के प्रति कुछ समस्याएं आपको आज घेरने की कोशिश कर सकती हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है।
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको समझनी हाेंगी।आज आपकी जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर आपको प्राप्त होगा जहां नए लोग आपको पहचानेंगे और आपकी क्षमताओं का भी प्रदर्शन होगा। जो लोग कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कारोबार और व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं।
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
अनोखा आत्मविश्वास आज कन्या राशि वाले अपने अंदर महसूस करेंगे। थोड़ा सा संयमित रहने की सलाह आप को दी जाती है। जो राजनीति में हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज सीनियर से आपकी सीधी मुलाकात होगी और आपके भविष्य के लिए यह मुलाकात बेहतर साबित होगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किया गया रोचक कार्य आपकी क्षमता का प्रदर्शन करेगा और लोग आपकी काबिलियत को समझेंगे।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। समस्याएं दोपहर बाद आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज जीवन साथी का और प्रिय का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आज आप अपने मन की बातें प्रिय से शेयर करना चाहते हैं तो आपको करनी चाहिए। यही समय है जब आप अपनी भावनाओं से प्रिय काे अवगत करा सकते हैं। आज नया वाहन खरीद सकते हैं वाहन सुख के योग आपकी राशि में बन रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
उतार-चढ़ाव आज दिनभर चलते रहेंगे। वृश्चिक राशि वालाें काे आज ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। आज देवों के देव ‘महादेव’ का विशेष आशीर्वाद वृश्चिक राशि वालों को मिल रहा है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज परीक्षा परिणाम आपके हित में आने वाले हैं। आज किया गया अध्ययन लंबे समय तक आप के काम आने वाला है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से वृश्चिक राशि वालों को बचना चाहिए।
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
चिंताएं आज घेरने की कोशिश करेंगी। पारिवारिक समस्याएं भी अचानक अनपढ़ सकती हैं। कारोबार में भी आज आप को चुनौतियाों का सामना करना पड़ सकता है। आज धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कष्ट वाला रह सकता है। आर्थिक नुकसान भी आज आपको उठाने पड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सा आपको सचेत रहना है, सावधान रहना है। साझीदार से आज सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज धनु राशि वालों के लिए उचित नहीं है।
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
आज मन चंचल बना रहेगा। मकर राशि वालों में आज धर्य की कमी दिखाई दे सकती है लेकिन आपके लिए धैर्य बेहद आवश्यक है। आज वाणी में मधुरता बना कर रखिए। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज लेखन का समय है। आज किया गया लेखन आपको अपनी पहचान दिला सकता है। अच्छी बात है कि लाभ के योग बने हुए हैं। आज धन लाभ आपको हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहना है, सावधान रहना है। आज दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
गुस्से से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर आज गुस्सा आ सकता है। कुंभ राशि वालों की राशि में आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। आज संयमित भी आपको रहना होगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। सीनियर का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है। जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आप का कानूनी पक्ष कमजोर है। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है।
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी जो लाेग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज यात्रा के योग मीन राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज विदेश यात्रा के भी योग बने हुए हैं। आज भाग्य आपके साथ है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। सत्ता और शासन का भी पूरा सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी से भी आपको ईर्ष्या नहीं करने चाहिए।