
video
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हाे रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति काे बीच सड़क मुर्गा बनाया गया है। यह व्यक्ति दवा बाजार में दवाई लेने पहुंचा था और खुद काे डॉक्टर बता रहा था।
इस पर एडीएम ने इस व्यक्ति काे बीच सड़क पर ही मुर्गा बनने काे कहा। दरअसल कोरोना संक्रमण के खतरे काे देखते हुए अब मास्क पहनना आवश्यक कर दिया गया है। जो लोग बिना मास्क पहने घरों से निकल रहे हैं पुलिस अब उन पर कार्यवाही कर रही है। सहारनपुर में भी एक कथित डॉक्टर जब बिना मास्क लगाएं घर से निकला तो प्रशासनिक अफसरों ने उसे बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया।
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडीएम वित्त विनोद कुमार और एडीएम प्रशासन एसबी सिंह शहर में निरीक्षण पर निकले थे। इस दौरान वह घंटाघर के पास सहारनपुर की होलसेल दवा मार्केट किशनपुरा में पहुंचे। यहां एक व्यक्ति अपने कंधे पर बैग टांगकर इधर-उधर घूम रहा था जब उसे राेका गया ताे इसने खुद काे डॉक्टर बताते हुए कहा कि डॉक्टर हीं भी घूम सकते हैं।
इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि, जब अब डॉक्टर हैं ताे मास्क क्याें नहीं लगाया। इस सवाल का काेई जवाब यह व्यक्ति नहीं दे पाया। इस पर एडीएम समझ गए कि यह डॉक्टर नहीं है। इसके बाद इस युवक काे सड़क पर ही मुर्गा बनाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे गई। कोरोना महामारी के बीच इस वीडियो को खूब वाह-वाही मिल रही है। लोग अब यही कमेंट कर रहे हैं कि जो लोग गैर जिम्मेदारी का परिचय दे रहे हैं और बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं उनके साथ ऐसा ही व्यवहार हाेना चाहिए।
Published on:
11 Apr 2020 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
